Tarot Card Rashifal (12th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 12 Sep, 2025 06:29 AM

tarot card rashifal

मेष- जो लोग किसी संस्था से जुड़े हैं, उन्हें आर्थिक रूप से लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- जो लोग किसी संस्था से जुड़े हैं, उन्हें आर्थिक रूप से लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। प्रेमी अपने प्यार का इजहार करने का मौका ढूंढेंगे। बिछड़े साथी से मुलाकात जीवन में उथल-पुथल मचाएगी।

वृष- आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों पर दोस्तों से बातचीत करेंगे। नए विचारों पर काम करने से पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहर का खाना खाने से बचें। परिवार वालों के साथ अधिक समय बीतेगा।

मिथुन- व्यवसाय में अपनी कुशलता का अच्छे से परिचय देंगे, सभी से तारीफें बटोरेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका एक सुझाव प्रसिद्धि का कारण बन सकता है। जीवनसाथी के साथ से खुद को लकी महसूस करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में लगे बच्चों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। भूमि की खरीदारी करना चाहते हैं तो यह समय बेहद ही अनुकूल है।

कर्क- आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। शांत मन से हर काम करेंगे। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं, उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। विरोधी पक्ष से भटकाने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें।

सिंह- शांत दिमाग से विरोधियों का मुकाबला करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से अच्छे रिश्ते बनाकर रखने में ही भलाई है। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अधूरा प्यार आज पूरा होने के योग हैं।

कन्या- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जाएगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग लाभकारी रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

तुला- कार्यस्थल पर किसी प्रकार का दबाव झेलना पड़ सकता है, अपने मन को शांत रख कर काम करें। नौकरी पेशा लोगों को बोनस मिलने के आसार हैं। छात्र मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। सामाजिक कार्यों में चित लगेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक- आज का दिन मिश्रित रूप से लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो वो समाप्त होगा। सामाजिक कामों में मन लगेगा। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है।

धनु- आज का दिन सुनहरा रहेगा। किसी खास उपलब्धि की प्राप्ति जीवन में नया मोड़ लेकर आएगी। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का प्रस्ताव आएगा। छात्रों को कम मेहनत का अधिक फल मिलेगा। लोग आपके स्वभाव से आकर्षित होंगे। दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे सेहत बेहतर रहेगी।

मकर-  कार्यक्षेत्र में अव्यवस्थाओं के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने रिश्तों को बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे। धार्मिक कामों में शामिल होने से मन को प्रसन्नता होगी। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है उनके लिए रिश्तों की लाइन लगने की संभावना है। फिट रहने के लिए योगा का सहारा ले सकते हैं।

कुंभ- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शत्रु आपके नर्म स्वभाव का फायदा उठा सकता है। विवादों में पड़ने से बचें वरना बात संभलने की बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त बने रहेंगे।

मीन- परिवार में चल रहे कलेशों से राहत मिलेगी। प्रियजन के साथ समय बिताकर खुशी का अनुभव होगा। व्यवसाय के सिलसिले में किसी सरकारी पक्ष से मुलाकात करनी पड़ सकती है। घर पर छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। छोटी-मोटी बीमारी को नजरअंदाज न करें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!