Tarot Card Rashifal (15th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 03:02 PM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। पुराने कामों में सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट का शुभ परिणाम मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। पुराने कामों में सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट का शुभ परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन किसी मामले में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की-फुल्की व्यायाम और योग लाभदायक रहेगा।

वृष - आज आप परिवार के साथ समय बिताने में आनंद महसूस करेंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारियों में आप सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक तनाव से बचें, ध्यान और प्राणायाम लाभदायक रहेंगे।

मिथुन- आज आप मेहनत के फल का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों की प्रशंसा होगी। आर्थिक मामलों में समझदारी आवश्यक है। प्रेम जीवन में रोमांच और मधुरता बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की एक्सरसाइज लाभकारी है।

कर्क- आज भाग्य आपका साथ देगा। रुके हुए काम आसानी से पूर्ण होंगे। नए संपर्क और नेटवर्किंग के लिए समय अनुकूल है। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

सिंह- आज का दिन रोमांच और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। यात्राओं के लिए समय शुभ है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। प्रेम जीवन में सुख और अपनापन बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। 

कन्या- आज अनुशासन और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और घर के मामलों में सहयोग मिलेगा। आर्थिक फैसलों में सोच-समझ जरूरी है। साथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम लाभदायक रहेगा।

तुला- आज का दिन आराम और मानसिक शांति पाने के लिए उपयुक्त है। कार्यक्षेत्र में गति धीमी रहेगी लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे। घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। भाई शादी पक्की होने पर मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। स्वास्थ्य के लिए हल्का व्यायाम और योग लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक- आज भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है। किसी पुराने मतभेद का समाधान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। किसी दोस्त  के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर मानसिक तनाव को कम करने की कोशिश करें।

धनु- आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कामकाज में आपकी बातों का प्रभाव रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत लाभदायक साबित होगी। मित्रों और सहकर्मियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। सेहत को लेकर सर्तक रहे। 

मकर- आज नए विचार और क्रिएटिविटी आपके कार्यों में दिखाई देगी। पार्टनर के साथ समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें। जीवनसाथी की अचानक सेहत बिगड़ सकती है। 

कुंभ- आज आपका मन नए विचारों और योजनाओं में लगेगा। कामकाज में नई शुरुआत करने का समय है। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी साबित होंगे। रिश्तों में संवाद बनाए रखना जरूरी है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

मीन- आज आप आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। परिवार में किसी छोटे विवाद का समाधान आप आसानी से कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा अस्थिर रह सकता है, हल्के खानपान और पर्याप्त नींद लें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!