Tarot Card Rashifal (19th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 19 Apr, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

मेष- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बहन-भाई के रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष - आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। घर के में मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। पेट की समस्या  रहेगी।

मिथुन- आज का दिन इस राशि जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत को लेकर  किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

कर्क- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्र-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार में किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। संतान  के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में थोड़ी देर  हो सकती है। सेहत को लेकर परेशन रहेंगे।

सिंह- इस राशि के जातकों के लिए के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। जो लोग विदेश जाने का प्लान बना रहे थे, उनका सपना पूरा होगा।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोी बात बुरी लग सकती है। मन को शांत करने के लिए मंदिर माता के साथ मंदिर जाएंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।  

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। काफी समय से फंसा हुआ पैसा आपके हाथ लग सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। पार्टनर के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा घर के कामों में माता-पिता की सहायता करेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने  की संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। घर में अचानक किसी विदेशी मेहमान का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। इस राशि के छात्र का दिन सुखद रहेगा। सिर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। युवाओं का किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी जो परेशानी चल रही है, उसमें आज सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार में सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा। भाई-बहन के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल लोग क्रश को अपने मन की बात कहने का प्रयास करें। व्यापार कर लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!