Tarot Card Rashifal (28th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 28 Jun, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े जातकों को आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

मेष राशि वालों प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े जातकों को आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। गर्मी होने के कारण सिर भारी रहेगा, ध्यान रखें।

वृष राशि वालों पब्लिक डीलिंग संबंधित व्यवसाय में धन लाभ के योग बन रहे हैं। इंजीनियर क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने घर की निजी बातें किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर न करें। कोई गलत फायदा उठा सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज नौकरीपेशा लोगों को व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद बना रहेगा। बच्चे घर में सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

कर्क राशि वालों पारिवारिक तनाव को अपने व्यवसाय पर हावी न होने दें। कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें। स्टूडेंट्स आज पढ़ाई को लेकर किसी टूर पर जा सकते हैं। बड़े बुजुर्ग स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरते।

सिंह राशि वालों कारोबार में काफी मेहनत करने की जरूरत है। किसी उच्च अधिकारी से बहस हो सकती है, सावधान रहें। घर के माहौल को अनुशासित बनाकर रखें। बच्चों को ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों में लगा रहेगा। शुगर से पीड़ित जातक अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि वालों आज कोर्ट संबंधी सरकारी मामले हल होंगे। रचनात्मक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। पैसों के मामले सावधानी बरतें। गलत संगति की वजह से बच्चों का ध्यान भटक सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। अधिकारी पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। बच्चों के लिए मौज-मस्ती वाला दिन रहेगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आज किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। लव पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों व्यापार को लेकर बड़े समझौते करने पड़ सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे जातकों की सैलरी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिना सोचे समझे किसी से कोई भी प्रॉमिस न करें, कोई आपको गलत फायदा उठा सकता है। नए लोगों से मुलाकात करके खुद में बदलाव महसूस करेंगे। लव पार्टनर की ओर से अच्छा सा तोहफा मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में विवाद होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों पर ऑफिस में वर्क लोड बढ़ेगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे।विवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। बच्चों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!