Tarot Card Rashifal (27th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 04:30 AM

tarot card rashifal

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। साथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा होने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। इस राशि के छात्र कंप्यूटर कोर्स सीखने की इच्छा जताएंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी की तरफ से कोई गुड न्युज मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस भरने के लिए साथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आंखों में जलन की समस्या बनी रहेगी।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। किसी को दिया हुआ वादा पूरा करने की कोशिश करेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग करने में बिजी रहेंगी।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर परिवार के साथ बैठकर विचार-निमर्श करेंगे। पेट की समस्या के कारण थोड़ा डिस्टव रहेंगे।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष चर्चा पर बातचीत कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर मन चिड़चिड़ा रहेगा। दोस्तों की मजाक में कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। पेट की समस्या बनी रहेगी।  

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन खास रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले ठीक रहेगा। ऑफिस का कोई शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन या योग करेंगे। 

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए रिश्तेदारों की मदद लेनी पड़ सकती है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!