ये हैं भगवान शंकर के 3 विश्व प्रसिद्ध मंदिर

Edited By Updated: 08 Apr, 2018 02:05 PM

these are the 3 world famous temples of lord shankar

भारत एक एेसा देश है, जहां लोग पूजा-पाठ में बहुत मानते हैं। यहां हर धर्म के लोग रहते हैं, इस कारण ही इस देश के कोने-कोने में मंदिर स्थापित हैं। लोग इन मंदिरों में  अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दिल खोलकर चढ़ावा भी चढ़ाते हैं।

भारत एक एेसा देश है, जहां लोग पूजा-पाठ में बहुत मानते हैं। यहां हर धर्म के लोग रहते हैं, इस कारण ही इस देश के कोने-कोने में मंदिर स्थापित हैं। इन मंदिरों में लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाते हैं। अगर बात करें भगवान शिव की, तो इनकी महिमा अपरंपार है, शिवरात्रि हो या 16 सोमवार, भक्‍त इनकी श्रद्धा और भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ते। 
आज हम भगवान शिव के ही 3 ऐसे मंदिरों के बारे में, जो भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी काफी प्रसिद्ध हैं-


केदारनाथ मंदिर
उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय पर्वत पर स्थित, केदारनाथ मंदिर दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रमुख मंदिर है। 3562 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है व इसे चार धाम में से भी एक माना गया है। इतना ही नहीं केदारनाथ, पंच केदार का निर्माण करने वाले पांच मंदिरों में से एक है। अधिक ऊंचाई होने के कारण सर्दियों में यह मंदिर बर्फ की चादर में लिपट जाता है।
PunjabKesari

सोमनाथ मंदिर 
सोमनाथ मंदिर सौराष्ट्र में वेरावल के पास प्रभास क्षेत्र में स्थित है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। यह मंदिर गंभीर ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है‌। सोमनाथ के मंदिर का पुनर्गठन 1947 में किया गया था। यह मंदिर चालुक्य शैली की वास्तुकला में बनाया गया है तथा यह समुद्र तट के ठीक ऊपर स्थित है।
PunjabKesariमल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर
आंध्र प्रदेश का मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से दूसरा ज्योतिर्लिंग है। मल्लिका’ माता पार्वती का नाम है, जबकि ‘अर्जुन’ भगवान शंकर को कहा जाता है। यहां भगवान शिव को मल्लिकार्जुन के रूप में पूजा की जाती है और लिंगम द्वारा इसका प्रतिनिधित्व किया जाता है। यहां मां पार्वती को भ्रामम्बा के रूप में चितित्र गया है। इसका निर्माण बीजानगर साम्राज्य के राजा हरिहर राय ने 6वीं शताब्‍दी से पहले बनवाया था। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!