आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2023 08:23 AM

todays birthday prediction

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक सात्विक स्वभाव के और धर्म में आस्था रखने वाले होते हैं। परंतु धर्म के नाम पर बेकार की रूढ़िवादी सोच का समर्थन नहीं करते। इन लोगों में पुरानी सोच के प्रति परिवर्तन देखने को मिलता है। मूलांक 7 वाले जातक काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मन में लगातार बहुत से विचार उमड़ते रहते हैं। इनकी कल्पना का स्तर काफी गहरा होता है परंतु बाहर से इन्हें देखकर अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल होता है कि ये लोग क्या सोच रहे हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। अपने मन की बात दूसरों के साथ जल्दी से साझा नहीं करते। मुख्यतः इन्हें इनके जीवन काल में किसी न किसी बात को लेकर चिंतित देखा जाता है। ये लोग एक अलग ही सोच की उधेड़बुन में लगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को घूमना-फिरना पसंद होता है। इन्हें यात्रा करना अच्छा लगता है तथा इनके जीवन में यात्राएं लगी भी रहती हैं। मूलांक 7 वाले जातक किसी भी बात की गहराई तक जाने का प्रयास करते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र, अध्यात्म, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction



1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल कामकाज में तरक्की गई योग बनते हैं। विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपका मन धर्म-कर्म के काम में लगेगा। जुलाई के महीने में सरकारी कामों से लाभ प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा व्यस्त रहेंगे। अगस्त के महीने का समय थोड़ी चिंता में बीतेगा। नकदी धन खर्च होने की संभावना बनती है। सितंबर के महीने में किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी को अपने भेद न बताएं। मार्च के महीने में निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा। अप्रैल के महीने में दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आप एकांत में रहना चाहेंगे। मई के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने में मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। केले का दान मंदिर में करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। क्रोध पर काबू रखें और व्यायाम करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!