Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jul, 2023 07:43 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिन के स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग हर साहसिक कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग किसी भी जोखिम भरे काम को करने से घबराते नहीं हैं। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। परंतु मूलांक 9 वाले जातक बहुत देर तक किसी से नाराज नहीं रह सकते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके मन में दूसरे के लिए दया भावना होती है। इनका मन समाज सेवा के कार्यों में भी अधिक लगता है। अपने जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर ये लोग एक समाजसेवी के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन, समाज सेवी इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातकों का अपने परिवार में छोटे बहन-भाइयों के साथ अधिक स्नेह होता है। ये लोग हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन्हें हर विषय को सीखने में रुचि होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए व्यापारिक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस साल मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जुलाई के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी परंतु कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। सितंबर के महीने में कामकाज में प्रमोशन के रास्तों पर निवेश करने का विचार बनाएंगे। अक्टूबर के महीने में घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें, पैरों के दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। दिसंबर के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। फरवरी के महीने में नौकरी में स्थानांतरण संभव है। मार्च के महीने में मानसिक और शारीरिक थकान महसूस करेंगे। जिसके कारण मन नहीं लगेगा। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पहले से मनोबल में वृद्धि और ऊर्जा महसूस करेंगे। अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। मई के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। जून के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें