Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jul, 2023 08:18 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही सरल और सीधे स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को बनावटी बातें करना नहीं आता। मूलांक 2 वाले जातक हृदय से कोमल और मृदुभाषी होते हैं। इन लोगों के अंदर दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 2 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग दूसरों के सुख-दुख को अपना समझते हैं तथा बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातक जल्दी से किसी को किसी काम के लिए न नहीं कह पाते। जिसके कारण इन्हें बहुत बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति तथा एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातक अच्छे कलाकार होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने की तरफ आकर्षित हो सकता है। जुलाई के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में भी मुनाफा होगा। अगस्त के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा रहेगा। सितंबर के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। कहीं एकांत में जाने का विचार कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। अनिंद्रा की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। नवंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। क्रोध और उतावलेपन में कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण परिस्थितियां आपके ही विपरीत हो जाएं। दिसंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने की योजना बनाएंगे परंतु कोई बड़ा निवेश अभी न करें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आलस्य आपको घेर सकता है। हालांकि यथा उचित मेहनत करने से अच्छे परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। फरवरी के महीने में समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं परंतु जोश में आकर होश न गवाएं। मार्च के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर का साथ प्राप्त होगा। अप्रैल के महीने में मन प्रसन्न रहेगा। मई के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। जून के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। एक काला- सफेद कंबल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com