Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Jan, 2024 07:18 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं। इन
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों के चेहरे पर सुंदर कांति होती है। इन लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक और मनमोहक होता है। अक्सर विपरीत लिंगी मूलांक 6 वाले व्यक्तियों की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग बहुत देर तक किसी बात को लेकर नाराज नहीं रह सकते, न ही किसी दुख का लंबे समय तक शौक बना सकते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ये लोग हमेशा अपने आसपास एक खुशनुमा माहौल बनाकर रखते हैं। लोग इनसे बात करना और दोस्ती करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातक हमेशा सज-संवरकर, साफ-सुंदर रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने रहन-सहन पर अधिक खर्च करते हैं। इन लोगों के खर्चे इनकी आय से अधिक होते है, जिसकी प्रवाह ये लोग कम करते हैं। जिसके कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर होती है। इन लोगों की रचना अथवा कला में अधिक रुचि होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आपका मन निजी रख-रखाव की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा। इस साल कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। जनवरी के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। फरवरी के महीने में जमीन-जायदाद के मामले सामने आ सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र पर कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मार्च के महीने में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर किसी अधूरे काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपका मन समाज सेवा के कार्य की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। अप्रैल के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मई के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां और भावनाओं के मध्य एक संतुलन बनाने में लगे रहेंगे। जून के महीने का समय व्यावसायिक स्तर पर ज्यादा क्रियाशील रहेगा। जुलाई के महीने में बेकार के वहम से दूर रहें अन्यथा अपने रिश्तों में खटास उत्पन्न कर लेंगे। विदेश यात्रा करने का मौका मिले तो अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाकर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। कुछ परिवर्तन भी इस समय में संभव हैं। किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया सोच-समझ कर करें। सितंबर के महीने में बेकार के दिखावे पर पैसा खर्च करेंगे। अक्टूबर के महीने में मां के साथ किसी बात पर अनबन होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। स्वभाव में कठोरता उत्पन्न होने के कारण मानसिक तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। दिसंबर के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं और उसकी सेवा करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। वस्त्रों का दान न करें। कानों में सोना धारण करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com