Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Feb, 2024 08:10 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं। अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सामने वाले व्यक्ति के अनुसार शब्दों का चयन करना बखूबी आता है। लोग इनकी बातों से आकर्षित होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे क्षेत्रों में कामयाब रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। हालांकि शिक्षा पूरी होने के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। व्यापारिक लेन-देन अथवा कारोबार में मूलांक 5 वाले जातक बेहतर करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है परंतु करीबी मित्र कम ही होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातें छुपा कर नहीं रखते। स्पष्ट रूप से दूसरों को अपनी बातें बताना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। अपने मन की बातों को बिना किसी छल कपट और बनावट के सामने रख देते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। नृत्य कला फैशन डिजाइन आदि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में प्रॉपर्टी में लाभ होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय थोड़ा संभल कर बिताएं। क्रोध में आकर कोई गलत काम न करें। अप्रैल के महीने में किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। मई के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। जून के महीने में अपने काम को आगे बढ़ाने का विचार करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। कोई आधुनिक तकनीक अपना कर काम को सुगम बनाने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने में व्यापार में परिवर्तन संभव है। सितंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। सरकारी काम बनने के भी योग बनते हैं। नवंबर के महीने में कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। दिसंबर के महीने में मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
वर्ष 2025 की जनवरी के महीने में नकदी धन खर्च होगा। सेहत का भी ख्याल रखें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com