सावन भादौ में बाबा महाकाल की सवारी की तैयारियां तेज, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया मार्ग और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 12:00 PM

ujjain mahakal mandir news

उज्जैन में आगामी श्रावण-भादौ मास के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर की पारंपरिक सवारी और लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Ujjain Mahakal Mandir News : उज्जैन में आगामी श्रावण-भादौ मास के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर की पारंपरिक सवारी और लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था तथा प्रत्येक सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी के संपूर्ण मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्कराज पार्किंग, दत्त अखाड़ा क्षेत्र, चारधाम पार्किंग, झालरिया मठ, नृसिंह घाट और श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर सहित विभिन्न स्थानों का दौरा कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कतार प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने, पर्याप्त बैरिकेडिंग, उच्च क्षमता वाली पार्किंग, पेयजल, विश्राम स्थल, स्वच्छता, संकेतक बोर्ड और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी के पूरे मार्ग का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि सवारी प्रारंभ होने से पहले सभी निर्माण और आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर मार्ग को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के अनुकूल बनाया जाए।

कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में संपूर्ण सवारी मार्ग पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी बाबा महाकाल की प्रत्येक सोमवार की पारंपरिक सवारी पूरी भव्यता, गरिमा और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!