Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Apr, 2025 07:05 AM

सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है और वर्ष में 24 एकादशी में से वरूथिनी एकादशी का भी अपना एक अलग ही पुण्यफल बताया गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Varuthini Ekadashi 2025: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है और वर्ष में 24 एकादशी में से वरूथिनी एकादशी का भी अपना एक अलग ही पुण्यफल बताया गया है। यह एकादशी वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में आती है और इसका महत्व धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक है। वर्ष 2025 में वरूथिनी एकादशी 24 अप्रैल यानि आज मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना और उपवास करने से जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। लेकिन इस वर्ष की वरूथिनी एकादशी कुछ खास राशियों के लिए स्वर्णिम अवसर लेकर आ रही है। इन राशियों की किस्मत इस एकादशी के बाद से चमक सकती है और जीवन में नए द्वार खुल सकते हैं। तो आइए जानते हैं वरूथिनी एकादशी के दिन किन राशियों का शुभ समय शुरू होने जा रहा है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर और व्यवसाय में जबरदस्त उन्नति लेकर आ रहा है। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या नई नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अब सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी। निवेश करने के लिए भी यह उत्तम समय है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय संपत्ति, करियर और शिक्षा के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम बनेंगे, और नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए वरूथिनी एकादशी के बाद से आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं और नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्योदय का है। जो कार्य अभी तक अधूरे थे, वे पूर्ण होंगे। उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं या विदेश जाने की योजना रखने वालों को सकारात्मक समाचार मिलेगा। साथ ही, मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए यह उत्तम समय है।

मकर राशि
मकर राशि के लिए यह एकादशी शुभ संकेत दे रही है। खासकर कार्यस्थल पर आपकी योग्यता का लोहा माना जाएगा। नौकरी में बदलाव या तरक्की के योग बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। किसी पुराने विवाद का भी समाधान हो सकता है। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय आत्मिक उन्नति का है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मानसिक रूप से सुकून मिलेगा। यदि आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आपके काम की सराहना होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और अविवाहितों के विवाह के योग बन सकते हैं।
