Lockdown : भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? वित्त मंत्री सीतारमण ने राज्यसभा में दिया ये जवाब

Edited By Updated: 27 Mar, 2026 07:58 PM

lockdown will a lockdown be imposed in india or not

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राज्यसभा में फाइनेंस बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि एक महीने में क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक...

नेशनल डेस्क : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राज्यसभा में फाइनेंस बिल पर चर्चा के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि एक महीने में क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट इसके मुख्य कारण हैं। उनके मुताबिक, 30 मार्च तक कीमतें 100 डॉलर से नीचे आने की संभावना कम है।

दुनियाभर में बढ़ीं कीमतें

वित्त मंत्री ने कहा कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है।

  • दक्षिण एशिया में 30–50% तक बढ़ोतरी
  • उत्तर अमेरिका में करीब 30%
  • यूरोप में 20%
  • अफ्रीका में 50% तक कीमतें बढ़ी हैं

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत

सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई (10 रुपये की कटौती) डीजल पर ड्यूटी पूरी तरह खत्म कर दी गई (10 रुपये से घटाकर 0) यह फैसला तुरंत लागू कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी।

सरकार खुद उठा रही बोझ

वित्त मंत्री ने कहा कि सप्लाई लागत बढ़ने के बावजूद सरकार यह बोझ खुद उठा रही है, ताकि आम लोगों पर असर न पड़े। उन्होंने बताया कि इस फैसले से सरकार को राजस्व का नुकसान होगा, लेकिन प्राथमिकता जनता को राहत देना है।

पहले देश में सप्लाई, फिर एक्सपोर्ट

सरकार ने रिफाइनरी कंपनियों को साफ निर्देश दिया है कि वे पहले भारत में तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करें, उसके बाद ही एक्सपोर्ट करें। वित्त मंत्री के अनुसार, पेट्रोल पर 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

‘भारत में लॉकडाउन नहीं लगेगा’

वित्त मंत्री ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें लॉकडाउन की आशंका जताई जा रही थी। उन्होंने साफ कहा कि भारत में लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं है और कुछ लोग गलतफहमी फैला रहे हैं।

पड़ोसी देशों का हाल

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ पड़ोसी देशों में हालात ज्यादा खराब हैं।

  • पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 200% तक बढ़ गई हैं
  • वहां स्मार्ट लॉकडाउन और कई पाबंदियां लागू की गई हैं
  • बांग्लादेश में बिजली संकट के कारण पावर कट और फ्यूल की कमी देखी जा रही है

भारत की स्थिति बेहतर

वित्त मंत्री ने कहा कि इन हालात के बावजूद भारत ने स्थिति को संतुलित रखा है। सरकार लगातार निगरानी कर रही है और कोशिश है कि देश के किसी भी नागरिक को परेशानी न हो।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!