Toppers की List में होना है शामिल, वास्तु के आसान उपायों से पाएं लाभ

Edited By Updated: 21 Jul, 2025 04:00 AM

vastu remedies for students

विद्यार्थियों के जीवन में परीक्षाओं की संख्या सामान्य से अधिक रहती है। कई बार छात्र बहुत अधिक मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें अपनी योग्यता के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाता। इसका कारण उसके वास्तु दोष में छिपा होना है। बहुत प्रयास करने पर भी यदि...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

विद्यार्थियों के जीवन में परीक्षाओं की संख्या सामान्य से अधिक रहती है। कई बार छात्र बहुत अधिक मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें अपनी योग्यता के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाता। इसका कारण उसके वास्तु दोष में छिपा होना है। बहुत प्रयास करने पर भी यदि शिक्षा का सही अध्ययन नहीं हो रहा हो तो एक बार वास्तु शास्त्रियों से अपने घर और व्यावसायिक स्थल का निरीक्षण करवा लेना चाहिए।

PunjabKesari Vastu remedies for students

अध्ययन कक्ष का निर्माण वास्तु सम्मत किया जाता है तो विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगता है, एकाग्रचित्त होने से परिणाम भी अनुकूल आते हैं। शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी से बच्चों के भविष्य में बाधा आती है। इस प्रकार की स्थिति से बचने के लिए माता-पिता को बच्चों के अध्ययन कक्ष की साज-सज्जा, संरचना के समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे बच्चों को सफलता उत्तम और सहज प्राप्त होगी।

PunjabKesari Vastu remedies for students
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि पूर्व-उत्तर, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, अध्ययन कार्य के लिए विशेष रूप से शुभ है। वास्तु दोष युक्त स्थान में पढ़ाई करने वाले छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगता है और एकाग्रता बार-बार भंग होती रहती है।

PunjabKesari Vastu remedies for students
परीक्षा में टॉप करने के इच्छुक छात्रों के लिए आवश्यक है कि जिस विद्यार्थी ने जिस स्थान पर अध्ययन किया है, वह स्थान वास्तु शास्त्र को ध्यान में रख कर तैयार किया जाए।

PunjabKesari Vastu remedies for students
यदि अध्ययन कक्ष ईशान कोण में न हो तो पूर्व दिशा में भी अध्ययन करना श्रेयस्कर रहता है। यदि यह संभव नहीं तो अध्ययन करते समय बच्चे का मुंह उत्तर-पूर्व दिशा या ईशान दिशा की ओर होना चाहिए।

PunjabKesari Vastu remedies for students
इसी तरह अगर पढ़ाई का कमरा पश्चिम दिशा में हो तो, पढ़ाई के समय बच्चे का मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा से आने वाली सकारात्मक ऊर्जा अध्ययन पक्ष से बहुत शुभ है।

PunjabKesari Vastu remedies for students
अध्ययन कक्ष बनाने के लिए ईशान कोण, पूर्व दिशा और उत्तर दिशा के अतिरिक्त पश्चिम दिशा का भी उपयोग किया जा सकता है। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि नैऋत्य व आग्नेय की दिशा में अध्ययन कार्य भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari Vastu remedies for students
अध्ययन करते समय बालक की पीठ कभी भी दरवाजे की ओर नहीं होनी चाहिए। बच्चों की अध्ययन व्यवस्था कभी भी किसी भी बीम के नीचे नहीं होनी चाहिए, इससे ध्यान भंग होता है। विद्यार्थियों के शयन के लिए भी यही दिशाएं व अध्ययन कक्ष शुभ और अनुकूल है।

PunjabKesari Vastu remedies for students

अध्ययन कक्ष में खिड़की का होना शुभ माना जाता है, जो पूर्व या पश्चिम अथवा उत्तर की दिशा में सही बताई गई है। खिड़की का दक्षिण दिशा में होना विपरीत फलदायक माना गया है।

PunjabKesari Vastu remedies for students
शयन कक्ष में दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना उत्तम माना गया है। पश्चिम दिशा में सिरहाना करके सोने से अध्ययन कार्य में छात्रों की रुचि बनी रहती है।

पढ़ाई करने के बाद किताबें खुली छोड़ कर न सोएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और छात्रों के स्वास्थ्य के लिए भी यह उत्तम नहीं रहता।

PunjabKesari Vastu remedies for students

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!