वास्तु: जानिए, कैसे कांच कर सकता है आपके जीवन को प्रभावित

Edited By Updated: 08 Aug, 2019 01:51 PM

vastu shastra in hindi

अक्सर ऐसा सुना जाता है कि कांच का टूटना अशुभ होता है। ऐसा माना गया है कि इसके टूटने पर कुछ बुरा होने का संकेत मिलता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
अक्सर ऐसा सुना जाता है कि कांच का टूटना अशुभ होता है। ऐसा माना गया है कि इसके टूटने पर कुछ बुरा होने का संकेत मिलता है। लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि कंचा टूटने से व्यक्ति के सिर पर आने वाली मुसीबत टल जाती है। किंतु आज हम आपको वास्तु के हिसाब से इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं। 
PunjabKesari
ऐसी मान्यता प्रचलित है कि कांच में आत्मा के नकारात्मक हिस्से को कैद करने की शक्ति होती है। जब कांच टूट जाता है तो यह नकारात्मक शक्ति आजाद हो जाती है, जो हमें नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए इसका टूटना अशुभ माना गया है। 

कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि जब शीशे में अपने आप को देखते हैं तो हमारी आत्मा भी साथ ही दिखाई देती है। ऐसे में कांच का टूट जाने से आत्म का मर जाना मानते हैं। इसके नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए व्यक्ति को तुरंत अपना चेहरा पानी से भरे किसी कुंड या बर्तन में देख लेना चाहिए।
PunjabKesari
वास्तु शास्त्र में जरूर टूटे हुए कांच को घर में रखना अशुभ बताया जाता है। इसका कारण भी ऊर्जा का खराब होना माना जाता है। यह ठीक उसी तरह है, जैसे टूटे बर्तनों में खाना न खाने की सलाह या कटे-फटे और गंदे कपड़े न पहनने की सलाह दी जाती है। 

कांच से जुड़ी अजीब-ओ-गरीब मान्यताएं सिर्फ भारत में ही प्रचलित नहीं हैं बल्कि मिस्र, अफ्रीका के अन्य देश और चीन सहित दुनियाभर में अलग-अलग रूप में प्रचलित हैं।
PunjabKesari
कुछ लोग कांच टूटने या चटकने के बाद भी उसका उपयोग करते रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे मन में नकारात्मक ऊर्जा आती है और घर की भी सकारात्मक ऊर्जा खराब होती है। इसी तरह वास्तु में गोल और अंडाकार कांच को घर में नहीं लगाने की सलाह दी जाती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!