Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Jul, 2026 03:40 PM

अक्सर आपने देखा होगा कि माता-पिता या बड़े-बुजुर्ग बच्चों की किताबों में मोर पंख रखने की सलाह देते हैं। सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र में मोर पंख को सकारात्मकता और बुद्धि का प्रतीक माना गया है।
Vastu Tips For Students Education : अक्सर आपने देखा होगा कि माता-पिता या बड़े-बुजुर्ग बच्चों की किताबों में मोर पंख रखने की सलाह देते हैं। सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र में मोर पंख को सकारात्मकता और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में मोर पंख के अलावा भी कुछ ऐसी बेहद पवित्र और शुभ चीजों का जिक्र है, जिन्हें यदि बच्चे अपनी पढ़ाई की टेबल या किताबों के बीच रखें, तो उनका मन पढ़ाई में एकाग्र होता है और उन्हें हर परीक्षा में शानदार सफलता मिलती है। तो आइओ जानते हैं कि वो कौन सी 5 शुभ चीजें हैं, जिन्हें बच्चों को अपनी क्ताब में रखनी चाहिए।
कमल का फूल या पंखुड़ी
विद्या की देवी मां सरस्वती को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है। आप कमल के फूल की एक सूखी हुई पंखुड़ी को बच्चे की सबसे मुख्य किताब या डायरी में रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इससे पढ़ाई के स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बच्चे के भीतर छिपी रचनात्मकता बाहर आती है।
दूर्वा घास
भगवान गणेश को बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है और उन्हें दूर्वा बेहद प्रिय है। बुधवार के दिन भगवान गणेश के चरणों में 5 दूर्वा अर्पित करें। पूजा के बाद उन दूर्वा को सुखाकर बच्चे की स्टडी टेबल के ड्रॉर या किसी किताब में सुरक्षित रख दें। इससे बच्चे की स्मरण शक्ति तेज होती है और कठिन से कठिन विषय भी उन्हें जल्दी समझ आने लगते हैं।
चंदन का एक छोटा टुकड़ा या तिलक
चंदन अपनी शीतलता और पवित्र सुगंध के लिए जाना जाता है, जो सीधे तौर पर हमारे मस्तिष्क को प्रभावित करता है। आप बच्चे की पढ़ाई की अलमारी या किताबों के बीच में चंदन का एक छोटा सा साफ टुकड़ा रख सकते हैं। चंदन की मौजूदगी से पढ़ाई के दौरान होने वाला मानसिक तनाव, गुस्सा और चिड़चिड़ापन दूर होता है। बच्चा शांत और एकाग्र मन से पढ़ाई कर पाता है।
चांदी का एक छोटा चौकोर टुकड़ा या सिक्का
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा हमारे 'मन' का कारक है। बच्चे के ज्योमेट्री बॉक्स या स्टडी टेबल पर चांदी का एक छोटा सा चौकोर टुकड़ा रख दें। जिन बच्चों का मन बहुत चंचल होता है और एक जगह ज्यादा देर नहीं टिकता, उनके मन को स्थिर करने में चांदी बहुत मदद करती है। इससे एकाग्रता कई गुना बढ़ जाती है।
तुलसी का सूखा पत्ता
तुलसी के पौधे को साक्षात लक्ष्मी का रूप और बेहद पवित्र माना गया है। ध्यान रहे कि कभी भी तुलसी का हरा पत्ता सीधे किताबों में न रखें, इससे पन्ने खराब हो सकते हैं। तुलसी के गिरे हुए सूखे पत्तों को साफ करके किताब के बीच में रखें। तुलसी के पत्ते आसपास की नकारात्मक ऊर्जा और आलस को दूर भगाते हैं। इससे बच्चे में पढ़ाई को लेकर एक नई ऊर्जा और उत्साह बना रहता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ