आपने भी घर के Main Gate पर लगाया है गणेश जी का चित्र, हो जाएं सावधान

Edited By Updated: 23 Apr, 2021 01:57 PM

vastu tips related to main gate

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ पुराने समय में तो लोग घर को केवल सिर ढकने के लिए एक छत मानते थे, इसलिए इसे अधिक सजाने-संवारने  के बारे में नहीं सोचते थे। लेकिन आज के समय की बात करें लोग इससे स्टटेस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पुराने समय में तो लोग घर को केवल सिर ढकने के लिए एक छत मानते थे, इसलिए इसे अधिक सजाने-संवारने  के बारे में नहीं सोचते थे। लेकिन आज के समय की बात करें लोग इससे स्टटेस का अनुमान लगाते हैं। जिसका घर ज्यादा बड़ा या मार्डन होता है उसे इस समाज में अधिक मान-सम्मान प्राप्त होता है। प्राचीन समय में घर बनवाते समय अधिकतर रूप पर वास्तु शास्त्र का ध्यान रखा जाता था, परंतु आज के समय इसे अधिक अहमियत नहीं दी जाती। क्योंकि बहुत से लोग इसके फायदों से रूबरू नहीं है। इसमें बताया गया है कि अगर व्यक्ति वास्तु शास्त्र के अनुसार घर आदि का निर्माण आदि करवाता है तो उसके जीवन के साथ-साथ घर में हमेशा खुशियां का आगमन होता है। 

कहा जाता है कि घर को मार्डन बनाने के साथ-साथ व्यक्ति को वास्तु शास्त्र का भी ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर अगर बात घर के मुख्य द्वार की हो तो अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। क्योंकि घर में आने वाली हर प्रकार की ऊर्जा यहां से ही आती है। इसलिए कहा जाता है कि इसे वास्तु के अनुसार ही बनाना चाहिए। 

आज हम आपको मुख्य द्वार से जुड़ी ही खास बातें बताने वाले हैं, क्योंकि वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि कभी-कभी घर में अनचाहे लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं, परिवार में धन से जुड़ी संबंझी परेशानियां आने लगती हैं, परिवार के लोग अधिकतर बीमार रहने लगते हैं, ऐसे में कहा जाता है कई बार इसका कारण वास्तु दोष होता है। जो घर के मुख्य दरवाज़े के कारण पैदा होते हैं, इसलिए इसका सही दिशा में होना बहुत आवश्यक होता है। 

आइए जानते हैं कैसा होना चाहिए घर का मुख्य द्वार- 
ये तो सभी मानते हैं कि जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। ठीक इसी तरह मुख्य द्वार के रंग का भी अधिक महत्व होता है, इसलिए घर के मुख्य द्वार के लिए रंग का चयन हमेशा वास्तु के अनुसार करना चाहिए। ध्यान रहे कि इसका रंग कभी भी काला नहीं होना चाहिए, इससे घर में धन की हानि होती है। 
कुछ लोग अपने घर का मुख्य दरवाज़ा काफी छोटा रखते हैं, मगर वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में रह रहे लोगों के जीवन में आर्थिक समस्याएं आने लगती हैं। 

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर हमेशा स्वास्तिक का चिन्ह बना लगा रहना चाहिए। मान्यता है इससे घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

इस बात पर अधिक गौर करें कि घर के मुख्य दरवाजे से कभी भी किसी तरह की आवाज न आती हो। समय-समय पर इसकी मुरम्मत करवाते रहना चाहिए। 

कुछ लोग अपने घर के मेन गेट पर गणपति बना लेते हैं, वास्तु के अनुसार इसे शुभ नहीं माना जाता है। बल्कि कहा जाता है जिस ओर गणेश जी की पीठ होती है वहीं दरिद्रता का नाश होता है। इसलिए इसे मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से उनकी पीठ घर के अंदर की ओर आती है। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!