Edited By Sarita Thapa,Updated: 09 Feb, 2026 11:14 AM

म मंदिर ट्रस्ट ने पहले यह योजना बनाई थी कि मुख्य मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार जिसमें श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां हैं के दर्शन आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे।
Ayodhya ka ram mandir : राम मंदिर ट्रस्ट ने पहले यह योजना बनाई थी कि मुख्य मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार जिसमें श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियां हैं के दर्शन आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। लेकिन जानकारी के अनुसार, इसे अभी लागू नहीं किया जा सका है। मंदिर के प्रथम तल पर अभी इतनी जगह उपलब्ध नहीं है कि एक साथ हजारों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। ट्रस्ट का मानना है कि यदि भीड़ अचानक बढ़ी, तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के अनुसार, प्रथम तल पर एक निश्चित समय में केवल सीमित संख्या में ही लोगों को रुकने की अनुमति दी जा सकती है। मंदिर परिसर में अभी भी कुछ फिनिशिंग और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है, जिससे यात्रियों के आवागमन में बाधा आ सकती है।
क्या है भविष्य की योजना?
पास प्रणाली: भविष्य में राम दरबार के दर्शन के लिए विशेष 'पास' जारी किए जा सकते हैं, ताकि संख्या सीमित रहे।
बैच सिस्टम: श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूहों में ऊपर भेजा जाएगा ताकि सुरक्षा और गरिमा बनी रहे।
समय सीमा: संभावना है कि निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न होने के बाद (अनुमानित अप्रैल 2026 तक) इस व्यवस्था को सुचारू रूप से शुरू किया जाए।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ