Banke Bihari Mandir : बांके बिहारी भक्तों के लिए खुशखबरी, घर बैठे करें बांकेबिहारी जी के रंगोत्सव के दर्शन, 15 फरवरी से होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 09:05 AM

banke bihari mandir

Banke Bihari Mandir : ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों के लिए इस वर्ष की होली खास होने वाली है। वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में 27 फरवरी से रंगभरनी एकादशी के साथ रंगों की होली की शुरुआत होगी, जिसका आनंद अब श्रद्धालु घर बैठे भी ले सकेंगे। मंदिर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Banke Bihari Mandir : ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों के लिए इस वर्ष की होली खास होने वाली है। वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में 27 फरवरी से रंगभरनी एकादशी के साथ रंगों की होली की शुरुआत होगी, जिसका आनंद अब श्रद्धालु घर बैठे भी ले सकेंगे। मंदिर प्रशासन 15 फरवरी से भगवान के दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने जा रहा है।

इस व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली की सुयोग्य मीडिया लिमिटेड को सौंपी गई है। हर साल होली के दौरान मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे कई भक्त दर्शन से वंचित रह जाते हैं। लाखों श्रद्धालु ठाकुर जी के साथ होली खेलने पहुंचते हैं, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण सभी को मंदिर में प्रवेश नहीं मिल पाता।

इसी समस्या को देखते हुए मंदिर की उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने लाइव दर्शन की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। पिछली बैठक में कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि 15 फरवरी तक स्ट्रीमिंग की व्यवस्था पूरी कर ली जाए। समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी के अनुसार, इसके लिए मंदिर के नाम से एक विशेष वेबसाइट भी बनाई जाएगी।

मंदिर परिसर में कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से श्रद्धालु वेबसाइट पर सीधे दर्शन कर सकेंगे। रंगभरनी एकादशी से शुरू होने वाली होली के सभी दृश्य ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इससे वे भक्त, जो किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुंच पाएंगे, घर बैठे ठाकुर बांकेबिहारी की होली के दर्शन कर सकेंगे और भक्तिमय माहौल का अनुभव ले सकेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!