आप भी जान लीजिए चातुर्मास के पहले रह गए कितने विवाह के शुभ मुहूर्त

Edited By Updated: 30 Jun, 2021 12:50 PM

vivah shubh muhurat 2021

25 जून से इस वर्ष के आषाढ़ मास का आरंभ हो चुका है, जो 24 जुलाई तक चलेगा। प्रत्येक मास की तरह इस मास में भी कई तरह के पर्व, त्यौहार व व्रत आदि पड़ते हैं। परंतु इस माह में आने वाले कुछ दिन ऐसे हैं जिनका खासा महत्व है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
25 जून से इस वर्ष के आषाढ़ मास का आरंभ हो चुका है, जो 24 जुलाई तक चलेगा। प्रत्येक मास की तरह इस मास में भी कई तरह के पर्व, त्यौहार व व्रत आदि पड़ते हैं। परंतु इस माह में आने वाले कुछ दिन ऐसे हैं जिनका खासा महत्व है। हम बात कर रहे है आषाढ़ मास में आने पड़ने वाली देवशयनी एकादशी की। शास्त्रों में इस दिन को विशेष माना जाता है। क्योंकि मान्यताओं के अनुसार इस दिन से देव 4 माह के लिए शयन करते हैं। जिसके साथ ही तमाम तरह के मांगलिक कार्य करने वर्जित हो जाते हैं। दरअसल शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार कहलाते हैं। देवशयनी एकादशी के दिन से श्रीहरि के विश्राम अवस्था में चले जाने के साथ ही मांगलिक कार्य जैसे- विवाह, मुंडन, जनेऊ आदि करना शुभ नहीं माने जाते। मान्यता है कि इस दौरान मांगलिक कार्य करने से भगवान का आशीर्वाद नहीं प्राप्त होता है। हिंदू धर्म के अनुसार शुभ कार्यों में देवी-देवताओं का आवाह्न किया जाता है। चूंकि भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं, इसलिए वह मांगलिक कार्यों में उपस्थित नहीं हो पाते हैं। जिसके कारण इन महीनों में मांगलिक कार्यों पर रोक होती है। माना जा रहा है कि इस वर्ष चतुर्मास के प्रारंभ होने से अब केवल 5 शुभ मुहूर्त बाकी हैं। तो वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अन्य महीनों की तुलना में जुलाई में विवाह के शुभ मुहूर्त काफी कम हैं। 

पहला विवाह शुभ मुहूर्त:
जुलाई मास का पहला विवाह शुभ मुहूर्त  1 जुलाई 2021 दिन गुरुवार को बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 जुलाई को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन शादी के लिए बहुत ही उत्तम शुभ मुहूर्त है जो कि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (दिवारात्रि) में बन रहा है।
 
दूसरा विवाह मुहूर्त:

शादी के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त 02 जुलाई 2021, दिन शुक्रवार को बन रहा है। हिंदू पंचांग मुताबिक इस दिन यानी 02 जुलाई 2021 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रेवती नक्षत्र का शुभ योग है। यह विवाह के लिए बहुत ही उत्तम शुभ मुहूर्त है।

विवाह के लिए तीसरा शुभ विवाह मुहूर्त:
शादी का तीसरा शुभ मुहूर्त 06 जुलाई 2021, दिन मंगलवार यानी आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और रोहिणी नक्षत्र को है।

चौथा शुभ मुहूर्त:
जुलाई में शादी का चौथा विवाह मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मघा नक्षत्र है यह तिथि 12 जुलाई 2021, दिन सोमवार को पड़ेगी।

पांचवां विवाह मुहूर्त:
जुलाई का पांचवां और आखिरी विवाह मुहूर्त 16 जुलाई 2021, दिन शुक्रवार को है. इस दिन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और हस्त नक्षत्र रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!