Weekly Love rashifal (04.05.2026 से 10.05.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

Edited By Updated: 04 May, 2026 03:28 PM

weekly love rashifal

मेष राशि (Aries) मई का महीना आपके लिए खट्टे-मीठे अनुभवों वाला रहेगा। पार्टनर के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन प्यार

मेष राशि (Aries)
मई का महीना आपके लिए खट्टे-मीठे अनुभवों वाला रहेगा। पार्टनर के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन प्यार और बढ़ेगा। इस महीने आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है।
उपाय: कामदेव के मंत्रों का जाप करें।
क्या न करें: किसी का विश्वास न खोएं।

वृष राशि (Taurus)
सिंगल्स के लिए यह महीना 'डबल' होने का बेहतरीन मौका लेकर आया है। लव लाइफ में रोमांस का जादू छाया रहेगा और पार्टनर के साथ आप शांति महसूस करेंगे।
उपाय: देवी मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं।
क्या न करें: रात में नाखून न काटें।

मिथुन राशि (Gemini)
इस महीने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शुरू होने की प्रबल संभावना है। बातचीत का सिलसिला बढ़ेगा, लेकिन पार्टनर की वफादारी को लेकर मन में शंका हो सकती है।
उपाय: मोबाइल पर फूलों वाला वॉल पेपर लगाएं।
क्या न करें: भूखे की मदद से इंकार न करें।

कर्क राशि (Cancer)
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी आकर्षक पर्सनालिटी साथी को आपकी ओर खींचेगी।
उपाय: पार्टनर को क्रीम रंग का मफलर गिफ्ट करें।
क्या न करें: लक्ष्मी का अपमान न करें।

सिंह राशि (Leo)
यह महीना आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है। शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। कम्यूनिकेशन गैप न आने दें।
उपाय: कपूर और नारियल तेल से शरीर की मालिश करें।
क्या न करें: झूठ बोलने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)
आपकी लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा। पार्टनर आपकी खुशियों का ध्यान रखेगा और आप भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
उपाय: कानों के पीछे इत्र का प्रयोग करें।
क्या न करें: छल न करें।

तुला राशि (Libra)
रोमांटिक ट्रिप पर जाने की योजना बन सकती है। पार्टनर आपके लिए धन खर्च करेगा और पुराने मतभेद सुलझ जाएंगे।
उपाय: राधा-कृष्ण मंदिर में फूलों की माला चढ़ाएं।
क्या न करें: पालतु जानवरों पर हाथ न उठाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
गलतफहमियों के कारण रिश्ता थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति को अपने निजी मामले में दखल न देने दें।
उपाय: मां पार्वती को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।
क्या न करें:  अपने मन की आवाज को नजरअंदाज न करें।

धनु राशि (Sagittarius)
सिंगल्स को शादी या प्रेम का अच्छा प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर से कोई शुभ समाचार मिलेगा जो आपके मन को खुश कर देगा।
उपाय: किसी पार्क या खुली जमीन पर चरी के दाने बिखेरें।
क्या न करें: कान के कच्चे न बनें।

मकर राशि (Capricorn)
मन में कुछ शंकाएं रह सकती हैं जिससे नींद में खलल पड़ेगा। पार्टनर से बात करने का तरीका बदलें और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।
उपाय: पार्टनर को चॉकलेट खिलाएं।
क्या न करें: जरूरतमंद की मदद के लिए मना न करें।

कुंभ राशि (Aquarius)
यह महीना सुख-समृद्धि और रोमांस से भरा रहेगा। तनाव से दूर रहें ताकि आपकी लव लाइफ पर बुरा असर न पड़े।
उपाय: गुलाबी रंग के कपड़ों या वस्तुओं का अधिक प्रयोग करें।
क्या न करें: कुछ भी दान करें लेकिन किसी को न बताएं।

मीन राशि (Pisces)
प्रेम में जिद्दी रवैया नुकसान पहुंचा सकता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें और पैसों के लेन-देन को प्रेम के बीच न आने दें।
उपाय: बेडरूम में सफेद या पीले फूल सजाएं।
क्या न करें: किसी की बातों में न आएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!