Weekly numerology (27.07.2026 से 03.08.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 25 Jul, 2026 12:24 PM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्यदेव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्यदेव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। आवेश में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। मंगलवार के दिन किसी नए काम की शुरुआत के कारण थोड़ी थकान महसूस करेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय पहले से अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति के नज़रिए से भी लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। शुक्रवार के दिन किसी नए काम की तलाश में लगे रहेंगे। सप्ताह के अंत का समय नौकरी के लिए अच्छा है।

उपाय: घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएँ।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र व नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। बुधवार का दिन हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। बृहस्पतिवार के दिन भी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि शुक्रवार के दिन किसी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे।

उपाय: संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सूर्य भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार के दिन अहंकार में आकर किसी काम को खराब न करें। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मेहनत करके सफलता प्राप्त करने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में धन लाभ के योग बनते हैं। शुक्रवार के दिन विदेशी काम की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेंगे। सप्ताह के अंत में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति की संभावनाएं बनती हैं।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। मंगलवार के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत में व्यस्त रहेंगे। जल्दबाजी में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य मन थोड़ा परेशान रहेगा। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलने की संभावनाएँ बनती हैं। शुक्रवार के दिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सफलता हासिल करेंगे। सप्ताह के अंत में कोई निवेश करते हुए सावधानी बरतें।

उपाय: सरस्वती मां की आराधना करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी काम को पूरा करने के लिए जल्दबाजी न करें। कुछ मांगलिक कार्यों में भी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं, लेकिन भावनाओं में आकर किसी निष्कर्ष पर न आएं। शुक्रवार का दिन कुछ लुभावने अवसरों को लेकर आएगा। अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छे प्रकार से जांच-परख कर लें। सप्ताह के अंत का समय हालांकि कामकाज के नज़रिए से अच्छा रहेगा।

उपाय: छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। हालांकि सप्ताह के आगे का समय कार्यक्षेत्र पर ज्यादा व्यस्त रहेगा, जिसके कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएँगे। बृहस्पतिवार के दिन धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शुक्रवार के दिन किसी लुभावने अवसर पर ज्यादा पैसे न लगाएँ। सप्ताह के अंत का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय: शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। खेलकूद के दौरान सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावनाएं बनती हैं। मंगलवार का दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए ठीक है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में मां की सेहत का ख्याल रखें। किसी धर्मस्थल पर जा सकते हैं। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से चल रही योजना को रास्ता मिलता हुआ नज़र आएगा। शनिवार के दिन भी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़ी धीमी गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें। मंगलवार के दिन कामकाज की अधिकता के कारण ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में अनबन हो सकती है। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। शुक्रवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत का समय हालांकि थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संयम के साथ काम लेने की आवश्यकता है।

उपाय: कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम ठीक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने किसी पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें, ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। मंगलवार का दिन भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में भी धन लाभ की संभावनाएं बनती हैं। पुरानी किसी निवेश योजना से लाभ हो सकता है। हालांकि शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लुभावने अवसरों से दूर रहें। किसी के बहकावे में आने से बचें। सप्ताह के अंत का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय: कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!