Weekly Tarot Horoscope(2nd-8th july): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Jul, 2023 07:57 AM

weekly tarot horoscope

मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए निर्णायक हो सकता है। ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि: यह सप्ताह आपके लिए निर्णायक हो सकता है। ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। जरूरी सामान की शॉपिंग में शाम का समय बीत सकता है। घर में बड़े-बुजुर्गों से बहसबाजी में न ही उलझें तो अच्छा है। उनकी राय भी सुन लें, क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम आ जाए।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – काला
शुभ दिशा – पश्चिम

वृषभ राशि: यह हफ्ता आपके लिए रोमांचक रह सकता है। सुबह से ही किसी नए प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर एनर्जी रह सकती है। किसी लव अफेयर को लेकर भी आप काफी एक्साइटेड रह सकते हैं। दिल की बात जुबान पर लाने का यह सबसे अच्छा समय है इसका लाभ उठाएं। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की बात चल सकती है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा
शुभ दिशा – उत्तर

मिथुन राशि: यह हफ्ता आपके लिए प्रयोगात्मक रह सकता है। सप्ताह के पहले हिस्से में आपको थोड़ा-बहुत धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी नौकरी शुरुआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। घर में किसी की शादी की बातचीत चल सकती है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी
शुभ दिशा – दक्षिण-पश्चिम

कर्क राशि: यह सप्ताह आपके लिए सफल रह सकता है। आपका मूड बढ़िया रह सकता है तथा आप अपने में मस्त रह सकते हैं। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं और अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – मेहरून
शुभ दिशा – पूर्व

सिंह राशि: यह वीक आपके लिए लाभकारी रह सकता है। आप दूसरों को पहचानकर उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष मिल सकता है। आपको कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं करनी चाहिए। ऑफिस में भी टीम वर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल रह सकते हैं।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – केसरी
शुभ दिशा – दक्षिण

कन्या राशि: यह हफ्ता आपके लिए उपलब्धियों भरा रह सकता है। आपके पास खुद को सही साबित करने के कई मौके मिल सकते हैं। मौकों को पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी ड्यूटी बनती है। यह भी सोच लीजिए की ऐसे मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाने में कामयाब हो सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी
शुभ दिशा – दक्षिण-पश्चिम

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला राशि: यह वीक आपके लिए खुशियों से भरा रह सकता है। किसी से वाद-विवाद या बहस बाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करने के बाद ही कोई नई डील साइन करें अन्यथा कानूनी बंधन में फंस सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा
शुभ दिशा – उत्तर

वृश्चिक राशि: यह हफ्ता आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। मामला ऑफिस का हो या फिर घर का, आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाने में कामयाब हो सकते है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अपने लवर के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाया जा सकता है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – काला
शुभ दिशा – पश्चिम

धनु राशि: आने वाला सप्ताह आपके लिए खर्चीला रह सकता है। अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो सकते हैं। अपनी पॉकेट का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें बिल्कुल न खरीदें, जो फिलहाल आपके काम में आने वाली नहीं हैं। ऑफिस में आपके ऑरिजनल आइडिया पसंद किए जा सकते है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – दूधिया
शुभ दिशा – दक्षिण-पूर्व

मकर राशि: यह हफ्ता आपके लिए व्यस्त रह सकता है। आपका शेड्यूल बहुत बिजी रह सकता है। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आप से उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नजर डाल लें। सगे-संबंधियों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – धूम्रवर्ण
शुभ दिशा – उत्तर-पूर्व

कुंभ राशि: यह सप्ताह आपके लिए कन्फ्यूजिंग रह सकता है। दिन के पहले हिस्से में किसी मित्र की मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार को छोटा-मोटा कर्ज दे सकते हैं। थोड़े समय के लिए किसी अपने से दूर जाने की स्थिति आ सकती है। कोई मुआवजा मिल सकता है। किसी पार्टी में पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – बादामी
शुभ दिशा – उत्तर-पश्चिम

मीन राशि: यह सप्ताह आपके लिए उमंग पूर्ण रह सकता है। वीक की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से हो सकती है। किसी कॉम्पिटिशन में आपकी जीत हो सकती है, बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में समय अच्छा है। अपने लवर को किसी भी बात के लिए जबरदस्ती राजी न करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ दिशा – दक्षिण-पूर्व

PunjabKesari kundli
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!