Kundli Tv- क्या है आपके खाने से कुंडली के ग्रहों का Connection

Edited By Updated: 23 Jul, 2018 03:55 PM

what is your eating connection to horoscopes of connection

यदि आप तीखे मसालों का प्रयोग अपने भोजन में ज्यादा करते हैं तो मंगल ग्रह का प्रभाव आप पर ज्यादा बढ़ रहा है। यदि आप सरसों का साग, कटहल की सब्जी या अचार ज्यादा खा रहे हैं

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari
यदि आप तीखे मसालों का प्रयोग अपने भोजन में ज्यादा करते हैं तो मंगल ग्रह का प्रभाव आप पर ज्यादा बढ़ रहा है। यदि आप सरसों का साग, कटहल की सब्जी या अचार ज्यादा खा रहे हैं तो समझना चाहिए कि मंगल ग्रह का असर आपके शरीर, मन और जीवन पर बढ़ रहा है क्योंकि इन खाने की चीजों का संबंध मंगल ग्रह से है।

PunjabKesari

यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अनुकूल है या मंगल कुंडली में कमजोर है तो ऊपर बताई गई चीजों का प्रयोग करने से मंगल से शुभ फल मिलेगा, आपको लाभ होगा। आपका पराक्रम बढ़ेगा, आपको अनुकूल ऊर्जा प्राप्त होगी और आपका भविष्य उज्जवल होगा लेकिन यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है, मंगल छठे भाव, आठवें भाव या बारहवें भाव में बैठा हुआ है या मंगल पर क्रूर ग्रहों की प्रभाव ज्यादा है तो मंगल से संबंधित खान-पान से आपके जीवन में नेगैटिव प्रभाव बढ़ सकता है। अच्छे डाइटीशियन हर रंग की सब्जियों का प्रयोग भोजन में करने की सलाह देते हैं ताकि शरीर को हर रंग और पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल सके। 

PunjabKesari

रंगों का कनैक्शन ग्रहों से होता है। सफेद रंग का शुक्र से, लाल रंग का मंगल से, हरे रंग का बुध से, पीले रंग का बृहस्पति से, नीले या काले रंग का शनि से। इस तरह इनका ज्योतिष से संबंध भी है यदि आप हर रंग की सब्जियों का अपने भोजन में प्रयोग करेंगे तो हर ग्रह का प्रभाव आपके शरीर पर पड़ेगा। जिस ग्रह से संबंधित चीजों की शरीर में कमी होगी, शरीर अपने आप उसे ग्रहण कर लेगा और आपकी डाइट बैलेंस हो जाएगी, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

देव शयनी पर चंद्रमा करेंगे आपकी सभी परेशानियों को दूर (देखें VIDEO)
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!