Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Jun, 2026 01:32 PM

Abhishek Sharma and Mahira Sharma : आए दिन कोई न कोई क्रिकेटर किसी न किसी एक्ट्रेस को डेट कर ही रहा होता है। अब हाल ही में फिर से कपल का नाम सामने आ रहा है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Abhishek Sharma and Mahira Sharma : आए दिन कोई न कोई क्रिकेटर किसी न किसी एक्ट्रेस को डेट कर ही रहा होता है। अब हाल ही में फिर से कपल का नाम सामने आ रहा है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस माहिरा शर्मा और क्रिकेटर अभिषेक शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने इंस्टग्राम पर कुछ ऐसी फोटोज डाली हैं, जिसके बाद से हर किसी ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई ?

बात कुछ ऐसी है कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस और मॉडल माहिरा शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साँझा की हैं। माहिरा शर्मा ने तस्वीरों में ब्लैक टॉप के साथ जीन्स पहनी हुई है साथ के एक बिंदास कैप्शन भी लिखा है- 'बातें बनानी हैं तो बनाओ, लेकिन मेरी क्यूटनेस पर बनाओ। इस सब के बावजूद सबका ध्यान गया उनके ब्रेसलेट पर, उन्होंने हाथ में ब्लैक रंग का प्लस साइन वाला ब्रेसलेट पहना हुआ।
अब आप सोच रहे होंगे इस ब्रेसलेट में ऐसी क्या खास बात है जो सबका ध्यान खींच रही हैं। तो आपको बता दें कि ऐसा ही सेम ब्रेसलेट अभिषेक शर्मा ने भी पहना हुआ है। जिस समय माहिरा ने अपनी फोटोज अपलोड की थी, उसके कुछ दिनों के आसपास ही अभिषेक शर्मा ने भी फोटोज डाली, जिसमें उन्हें सेम ब्रेसलेट पहना हुआ है।

इन फोटोज को देखने के बाद हर किसी ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के एक जैसा ब्रेसलेट होने की वजह से वो चर्चाओं का केंद्र बन गए हैं
एक जैसे ब्रेसलेट और लगभग एक ही समय पर शेयर की गई तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह के कयास लगाने लगे हैं। फैंस का मानना है कि दोनों के बीच कुछ खास चल रहा है, हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।