रेस ट्रैक के ऐल्फा गुरिंदरवीर सिंह ने आलिया भट्ट के साथ साझा किया संघर्ष और सफलता का सफर

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 02:19 PM

alia bhatt interviews india s fastest sprinter gurinderveer singh

इस खास इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने गुरिंदरवीर सिंह से उनके सफर और प्रेरणा के बारे में सवाल किए। बातचीत के दौरान उन्होंने उन्हें ‘भारत का गौरव’ बताते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रेस ट्रैक के नए ‘ऐल्फा’ गुरिंदरवीर सिंह ने 10.09 सेकंड का समय दर्ज कर इतिहास रचते हुए भारत के सबसे तेज धावक का खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद उन्होंने अपनी पहली खास बातचीत यश राज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ की टीम के साथ साझा की, जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल रहीं।

आलिया भट्ट ने की खास बातचीत की शुरुआत
इस खास इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने गुरिंदरवीर सिंह से उनके सफर और प्रेरणा के बारे में सवाल किए। बातचीत के दौरान उन्होंने उन्हें ‘भारत का गौरव’ बताते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। वहीं गुरिंदरवीर ने अपने आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा कि सबसे आगे और सबसे तेज बनने के लिए फोकस, मेहनत और लगन जरूरी है।

पिता के सपनों से मिली प्रेरणा
गुरिंदरवीर ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनके पिता वॉलीबॉल खिलाड़ी थे और चोट के कारण उनका करियर अधूरा रह गया था। अपने पिता के अधूरे सपनों को देखकर ही उन्होंने एथलेटिक्स में करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता के पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा उनके पिता और उनका परिवार रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)

मुश्किल दौर और परिवार का साथ
एथलीट ने अपने संघर्ष भरे दौर को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें अपने करियर को लेकर संदेह होने लगा था। लेकिन उस कठिन समय में उनकी मां और पिता ने उन्हें लगातार हिम्मत दी और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

ट्रेनिंग और सपोर्ट सिस्टम का योगदान
गुरिंदरवीर ने रिलायंस फाउंडेशन से जुड़ने के बाद मिले सपोर्ट सिस्टम की भी सराहना की। उन्होंने बेहतर ट्रेनिंग, डाइट और सुविधाओं को अपनी सफलता का अहम हिस्सा बताया और नीता अंबानी का धन्यवाद किया। इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने उनके लिए पसंदीदा मिठाई मोतीचूर के लड्डू भी लाए, जिससे माहौल और भी हल्का और खुशगवार हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली, जिसने इस खास मुलाकात को और यादगार बना दिया।

फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर बढ़ा उत्साह
शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘अल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित एक्शन फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!