Arjun Kapoor की बहन अंशुला कपूर ने Seoul में सेलिब्रेट की बैचलरेट पार्टी, दोस्तों संग शेयर की मजेदार तस्वीरें

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 05:43 PM

anshula kapoor bachelorette party

Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। अपनी शादी के जश्न की शुरुआत उन्होंने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में अपनी सहेलियों के साथ एक शानदार बैचलरेट पार्टी से की है। अंशुला ने इस ट्रिप की कई...

Mumbai : बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। अपनी शादी के जश्न की शुरुआत उन्होंने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में अपनी सहेलियों के साथ एक शानदार बैचलरेट पार्टी से की है। अंशुला ने इस ट्रिप की कई खुशनुमा झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Anshula Kapoor Bachelorette Party

ब्राइड-टू-बी का दिखा खास अंदाज
Anshula ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'गर्ल गैंग' के साथ बिताए पलों को शेयर किया है। तस्वीरों में वह बेहद खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने पारंपरिक 'Bride to Be' सैश के साथ एक प्यारा गुलाबी टियारा  पहना हुआ है।

थीम: पार्टी में सियोल की संस्कृति और बैचलरेट के पारंपरिक स्टाइल का फ्यूजन देखने को मिला। उनके दोस्तों ने खास मैसेज वाली टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था— "जिंदगी भर के सियोल वाले दोस्त, इससे पहले कि वह किसी की पत्नी बन जाए।"

Anshula Kapoor Bachelorette Party

अंशुला ने अपनी इस टोली को Seoulsters for life का टैग दिया है।

भाई अर्जुन कपूर का चुटीला अंदाज
अंशुला की इन तस्वीरों पर उनके भाई और एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी हाजिरजवाबी से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने अंशुला की ड्रेसिंग की चुटकी लेते हुए कमेंट किया, "गुलाबी जैकेट की वापसी। भाई-बहन की इस मीठी नोकझोंक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पोस्ट को लाइक कर अपना प्यार जताया है।

Anshula Kapoor Bachelorette Party

शादी की तैयारियां जोरों पर
अंशुला कपूर और उनके पार्टनर रोहन ठक्कर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अंशुला पिछले कुछ समय से लगातार अपनी शादी की तैयारियों के अपडेट्स दे रही हैं, जिसमें लहंगे की फिटिंग से लेकर नए घर को सजाने तक की बातें शामिल हैं।

कब होगी शादी ?
हालांकि अभी तारीख का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन खबरों की मानें तो अंशुला इसी साल दिसंबर में सात फेरे ले सकती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!