Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Jul, 2026 06:19 PM

Anupam Kher : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर इन दिनों चंदे से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच अभिनेता अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पूरी श्रद्धा के साथ रामलला के दर्शन...
Anupam Kher : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर इन दिनों चंदे से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच अभिनेता अनुपम खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पूरी श्रद्धा के साथ रामलला के दर्शन करते और उनकी भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। अयोध्या पहुंचकर अनुमान खेर ने भगवान श्री राम के चरणों में माथा टेका और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
राम मंदिर विवाद में रखी अपनी राय
राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन के मामले पर अनुपम खेर ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा की कुछ लोगों की गलत हरकतों के लिए मंदिर या लोगों की आस्था को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी के घर में चोरी हो जाए तो गलती घर की नहीं बल्कि चोरी करने वाले की होती है।
अनुपम खेर ने इस मामले में दोषियों में खिलाफ सख्त करवाई की मांग भी की। उनका कहना था कि जिन्होंने गलत किया है, उन्हें कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए लेकिन इस वजह से राम मंदिर की पवित्रता यद् करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल नहीं उठाना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर केवल एक इमारत नहीं बल्कि सदियों के संघर्ष, विश्वास और करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि वह अपने हर नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भगवान का आशीर्वाद लेकर करते हैं और यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी व्यक्ति के अपराध को पूरे धर्म, समुदाय या मंदिर से जोड़कर न देखें, बल्कि उसे सिर्फ उस व्यक्ति की व्यक्तिगत गलती के रूप में ही समझें।
फिल्म की शूटिंग से पहले प्रभु राम के किए दर्शन
अनुपम खेर ने सोशल पर पोस्ट कर लिखा- नई फ़िल्म “श्री रामभूमि” की शूटिंग का आज अयोध्या में पहला दिन है! श्री राममंदिर में जाकर रामलला से आशीर्वाद लिया! अपने, अपने परिवार/दोस्तों के लिए, फ़िल्म के लिए और आप सबके लिए भी! सुखद अनुभूति हुई! देश विदेश से आए हज़ारो राम भक्तों के साथ “जय श्री राम” की पुकार लगाई।