Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Apr, 2026 04:45 PM

Arshdeep Singh dating news : आई.पी.एल 2026 के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज Arshdeep Singh अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक स्नैपचैट फोटो के वायरल होने के बाद फैंस के बीच...
Arshdeep Singh dating news : आई.पी.एल 2026 के रोमांच के बीच पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज Arshdeep Singh अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक स्नैपचैट फोटो के वायरल होने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई है कि आखिर अर्शदीप की 'मिस्ट्री गर्ल' कौन है ? सोशल मीडिया की जासूसी और फैंस के दावों की मानें तो यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर हैं। आइए जानते हैं इस वायरल खबर के पीछे की पूरी कहानी।
कैसे शुरू हुई डेटिंग की चर्चा ?
अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपनी स्नैपचैट स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे। हालांकि लड़की का चेहरा छिपा हुआ था, लेकिन इंटरनेट के डिटेक्टिव्स ने कुछ ऐसे सुराग खोज निकाले जो समरीन कौर की ओर इशारा करते हैं: फैंस ने नोटिस किया कि अर्शदीप की फोटो में दिख रहे लड़की के हाथ का टैटू और नेल पेंट का डिजाइन हुबहू वैसा ही है जैसा समरीन कौर की हालिया तस्वीरों में नजर आ रहा है। मुल्लांपुर में हुए मैच के दौरान समरीन को पंजाब किंग्स की जर्सी पहनकर टीम को सपोर्ट करते देखा गया, जिससे इन चर्चाओं को और हवा मिली।

कौन हैं Samreen Kaur ?
अगर आप सोच रहे हैं कि समरीन कौर कौन हैं, तो आपको बता दें कि वह ग्लैमर वर्ल्ड का एक जाना-माना चेहरा हैं। समरीन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा पुणे के प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस कॉलेज से पूरी की है। वह साल 2018 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। समरीन ने रणवीर सिंह की फिल्म '83' में काम किया है। वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और फिल्म 'नेल पॉलिश' में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्हें बादशाह और जस मानक जैसे बड़े कलाकारों के साथ सुपरहिट म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया है।
अभी तक सस्पेंस बरकरार
हालांकि सोशल मीडिया पर सबूतों की भरमार है और फैंस ने मान लिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन अर्शदीप सिंह या समरीन कौर की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल फैंस को उस पल का इंतजार है जब यह जोड़ी अपने रिश्ते पर मुहर लगाएगी। क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन पुराना है और लगता है अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में नया नाम जोड़ने के लिए तैयार हैं !