Asha Bhosle के सम्मान में बड़ा फैसला, Karan Johar ने पोस्टपोन किया चांद मेरा दिल सॉन्ग

Edited By Updated: 12 Apr, 2026 05:25 PM

asha bhosle news

Mumbai : फिल्म निर्माता Karan Johar ने दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के नए गाने की रिलीज को स्थगित कर दिया है।

 Mumbai : फिल्म निर्माता Karan Johar ने दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' के नए गाने की रिलीज को स्थगित कर दिया है।

सम्मान में टाली गई रिलीज
Dharma Productions के बैनर तले बन रही इस फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले 13 अप्रैल को रिलीज होने वाला था। हालांकि, संगीत जगत की दिग्गज हस्ती आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए मेकर्स ने इसे एक दिन आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह गाना 14 अप्रैल को दर्शकों के सामने आएगा।

करण जौहर की भावुक श्रद्धांजलि
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर आशा जी के प्रति अपना गहरा सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज ने भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दी और वह हमेशा उनके सबसे बड़े प्रशंसकों में से एक रहेंगे। उनके अनुसार, आशा जी का संगीत आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमर विरासत है।

चांद मेरा दिल 
चांद मेरा दिल में मुख्य किरदार अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी है और इस फिल्म के विवेक सोनी है। चांद मेरा दिल एक रोमांटिक फिल्म है जो 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस इस Rom-Com मूवी के लिए बहुत ही एक्ससिटेड हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!