अब बाथरूम के अंदर भी देख पाएंगे पूरी फिल्म, सिनेमाघरों ने खोज निकाला गजब का आइडिया

Edited By Updated: 28 May, 2026 04:00 PM

switzerland live film plays on bathroom floor

सिनेमाहॉल में फिल्म देखते समय अक्सर दर्शकों के सामने एक बड़ी धर्मसंकट वाली स्थिति खड़ी हो जाती है। फिल्म का कोई सस्पेंस या रोमांचक सीन चल रहा हो और उसी वक्त जोर की बाथरूम आ जाए तो लोग अपनी सीट छोड़ने से कतराते हैं। डर रहता है कि कहीं कोई जरूरी सीन न...

Switzerland Cinema Bathroom Screen : सिनेमाहॉल में फिल्म देखते समय अक्सर दर्शकों के सामने एक बड़ी धर्मसंकट वाली स्थिति खड़ी हो जाती है। फिल्म का कोई सस्पेंस या रोमांचक सीन चल रहा हो और उसी वक्त जोर की बाथरूम आ जाए तो लोग अपनी सीट छोड़ने से कतराते हैं। डर रहता है कि कहीं कोई जरूरी सीन न छूट जाए लेकिन अब इस समस्या का एक गजब का आइडिया खोज लिया गया है। स्विट्जरलैंड के सिनेमाघरों ने दर्शकों के लिए एक ऐसा अनोखा जुगाड़ किया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

बाथरूम के फर्श पर चलती है लाइव फिल्म

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है। इस वीडियो में स्विट्जरलैंड के एक आधुनिक थिएटर का वॉशरूम दिखाया गया है। पहली नजर में तो यह बिल्कुल आम आलीशान बाथरूम जैसा दिखता है लेकिन जैसे ही कैमरा नीचे फर्श (फ्लोर) की तरफ जाता है वहां एक चमचमाती हुई स्क्रीन नजर आती है।

सबसे मजेदार बात यह है कि इस स्क्रीन पर ठीक वही फिल्म लाइव चल रही होती है जो अंदर बड़े पर्दे पर दिखाई जा रही होती है। यानी अगर कोई दर्शक इंटरवल या फिल्म के बीच में कुछ मिनटों के लिए बाथरूम जाता है तो कमोड के पास फर्श पर लगी स्क्रीन के जरिए उसका मनोरंजन जारी रहेगा और फिल्म का एक भी सेकंड मिस नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: 500 से ज्यादा मर्दों को परोस दी खुद ही की बीवी, पेशाब पीने पर करता मजबूर और फिर पब्लिक टॉयलेट को...

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स

इस अनोखे इंतजाम का वीडियो इंस्टाग्राम पर @this.our.planet नाम के पेज से शेयर किया गया है जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो देखकर फिल्म प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं है और लोग जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं:

PunjabKesari

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, अब मैं हॉल की महंगी टिकट लेकर सीट पर क्यों बैठूं? सीधे बाथरूम में ही जाकर पूरी फिल्म देख लूंगा

यह भी पढ़ें: देश में Ebola Virus का तांडव: अफ्रीका से लौटे बैंककर्मी में दिखे संदिग्ध लक्षण, मचा हड़कंप

दूसरे यूजर ने थिएटर मालिकों की तारीफ करते हुए कहा, इन्होंने सच में हम जैसे सिनेमा प्रेमियों की सबसे बड़ी और पुरानी टेंशन दूर कर दी है।

वहीं एक अन्य यूजर ने हंसते हुए पूछा, अगर हॉल में अलग-अलग भाषा या अलग स्क्रीन पर फिल्में चल रही हों, तो थिएटर वालों को कितने बाथरूम बनाने पड़ेंगे?

जहां कुछ लोग इसे देखकर लोटपोट हो रहे हैं वहीं कई लोग इसे थिएटर इंडस्ट्री का एक बेहद स्मार्ट और इनोवेटिव कदम मान रहे हैं। दर्शकों की छोटी से छोटी जरूरत का ध्यान रखकर किया गया यह अनोखा प्रयोग आजकल की मॉडर्न लाइफस्टाइल और टेक्नोलॉजी का एक मजेदार उदाहरण बन चुका है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!