‘दायरा’ में करीना कपूर का दमदार अंदाज, पृथ्वीराज की इंटेंसिटी ने बढ़ाया सस्पेंस

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 10:54 AM

daayra kareena kapoor and prithviraj sukumaran posters out

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ के नए पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। डीसीपी अजूनी और डीसीपी रमन कुमार के किरदारों में दोनों सितारों का इंटेंस अंदाज देखने को मिला है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 29 अगस्त 2026 को मेकर्स ने दायरा के दो नए सोलो पोस्टर जारी किए, जिनमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन अपने-अपने किरदारों में नजर आए। करीना डीसीपी अजूनी कोहली के रूप में बेहद इंटेंस और नो-नॉनसेंस अंदाज में दिखाई दीं, जबकि पृथ्वीराज डीसीपी रमन कुमार के किरदार में खामोश लेकिन गहरी तीव्रता के साथ नजर आए। दोनों पोस्टर फिल्म की रहस्यमयी और गंभीर कहानी की ओर इशारा करते हैं।

डीसीपी अजूनी बनीं करीना, रमन कुमार के अंदाज में पृथ्वीराज
करीना के पोस्टर में उनकी दमदार नजरें और सख्त तेवर उनके किरदार की मजबूत शख्सियत को सामने लाते हैं। वहीं, बैकग्राउंड में तेज रफ्तार ट्रक्स और पुलिस टेप फिल्म में छिपे रहस्य और तनाव का माहौल बनाते हैं। दूसरी ओर, पृथ्वीराज प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच गंभीर और गुस्से से भरे नजर आते हैं। उनके पोस्टर से साफ है कि डीसीपी रमन कुमार के किरदार के भीतर कई अनकहे सवाल और भावनाएं छिपी हुई हैं।

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी है फिल्म
नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म की कहानी यश केस्वानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है। यह जंगल पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज की पहली साझेदारी है, जबकि मेघना गुलजार और जंगल पिक्चर्स इससे पहले ‘तलवार’ और ‘राजी’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

18 सितंबर को रिलीज होगी ‘दायरा’
‘दायरा’ को जंगल पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है, जबकि पेन मरुधर इसे डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, दर्शकों का इंतजार 31 अगस्त को खत्म होगा, जब फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!