Edited By Manisha,Updated: 27 Mar, 2026 02:46 PM

ओटीटी की दुनिया में चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर एक नई चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस शो के लिए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को अप्रोच किया गया था।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ओटीटी की दुनिया में चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ को लेकर एक नई चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस शो के लिए मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी को अप्रोच किया गया था। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के दूसरे सीजन को लेकर पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और कास्टिंग को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।
हालांकि शो के मेकर्स की ओर से अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि अनुभव सिंह बस्सी को शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया था या नहीं। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में इस तरह की खबरें जरूर सामने आ रही हैं, लेकिन फिलहाल यह सिर्फ चर्चाओं और अफवाहों के दायरे में ही मानी जा रही हैं।
‘द ट्रेटर्स’ अपने फॉर्मेट के लिए जाना जाता है, जहां विश्वास और धोखे का खेल दर्शकों को बांधे रखता है। ऐसे में हर सीजन की कास्टिंग को लेकर उत्सुकता और बढ़ जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुभव सिंह बस्सी वाकई इस शो का हिस्सा बनते हैं या यह सिर्फ एक और कास्टिंग चर्चा बनकर रह जाती है।