B'Day Spl: होस्ट से एक्ट्रेस, लेखिका से कॉमेडियन: कुब्रा सैत का प्रेरणादायक सफर

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 11:00 AM

from host to actor to comedian kubra sait s inspiring journey

कुब्रा सैत ने अपने करियर में हर बार खुद को नए अंदाज़ में पेश किया है। बेहतरीन होस्ट के साथ कुब्रा सैत न सिर्फ एक शानदार लेखिका हैं, बल्कि एक दमदार अभिनेत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कुब्रा सैत ने अपने करियर में हर बार खुद को नए अंदाज़ में पेश किया है। बेहतरीन होस्ट के साथ कुब्रा सैत न सिर्फ एक शानदार लेखिका हैं, बल्कि एक दमदार अभिनेत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई है, हालांकि इतनी उपलब्धियों के बाद अब उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखकर भी अपने दर्शकों को चौंका दिया है। कुब्रा सैत की यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि जुनून और लगातार खुद को बेहतर बनाने की चाह इंसान को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। तो आइए जानते हैं उनके इस दिलचस्प सफर के बारे में।

होस्टिंग से हुई शुरुआत
अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले कुब्रा सैत देश की सबसे लोकप्रिय होस्ट्स और एंकरों में शुमार थीं। उनका आत्मविश्वास, हाज़िरजवाबी और दर्शकों से सहज जुड़ने की कला उन्हें बड़े-बड़े आयोजनों का पसंदीदा चेहरा बनाती थी। एक परफॉर्मर के रूप में उनकी यह यात्रा अभिनय से काफी पहले शुरू हो चुकी थी।

जब लेखिका बनकर 'ओपन बुक' के जरिए बयां की अपनी कहानी
साल 2022 में कुब्रा ने अपनी उपलब्धियों की सूची में बतौर लेखिका का नाम भी जोड़ लिया। उनकी किताब 'ओपन बुक: नॉट क्वाइट अ मेमॉयर' में उन्होंने अपने जीवन, संघर्षों, असफलताओं और सफलताओं को पूरी ईमानदारी के साथ साझा किया। यह किताब पाठकों को उनकी निजी जिंदगी और उन्हें गढ़ने वाले अनुभवों की गहरी झलक देती है।

बतौर अभिनेत्री, पर्दे पर बनाई अलग पहचान
कुब्रा सैत को अभिनय की दुनिया में बड़ी पहचान चर्चित वेब सीरीज़ 'सैक्रेड गेम्स' में 'कुकू' के किरदार से मिली। उनके इस दमदार प्रदर्शन को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्होंने 'फ़र्ज़ी', 'द ट्रायल', 'फाउंडेश' और कई अन्य चर्चित फिल्मों व वेब सीरीज़ में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई।

स्टैंड-अप कॉमेडी के साथ कहानी कहने का नया अंदाज़
हमेशा नए प्रयोग करने वाली कुब्रा ने हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में भी कदम रखा है और दिलचश्प बात यह है कि उनके पहले प्रदर्शन को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिससे यह बात साबित होती है कि लोगों से जुड़ने की उनकी कला सिर्फ होस्टिंग, लेखन या अभिनय तक सीमित नहीं है। स्टैंड-अप कॉमेडी के साथ उन्होंने अपने रचनात्मक सफर में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!