Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन की फिल्म में कॉमेडी ऑफ एरर्स का फुल डोज, दर्शकों को खूब हंसाएगी

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 12:35 PM

hai jawani toh ishq hona hai review

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म है जवानी तो इश्क होना है

फिल्म- है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)
स्टारकास्ट- वरुण धवन (Varun Dhawan), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill),मनीष पॉल (Maniesh Paul), राकेश बेदी (Rakesh Bedi), राजेश कुमार (Rajesh Kumar), मौनी रॉय (Mouni Roy), आयशा रजा मिश्रा (Ayesha Raza Mishra)
डायरेक्टर- डेविड धवन (David Dhawan)
रेटिंग- 3.5*

 

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: डेविड धवन द्वारा डायरेक्टेड फिल्म है जवानी तो इश्क होना है फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज ह चुकी है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर मुख्य भू्मिका में नजर आ रहे हैं। इनके अलावा जिमी शेरगिल, मनीष पॉल, राकेश बेदी, राजेश कुमार, मौनी रॉय, आयशा रजा मिश्रा भी नजक आएंगे। फिल्म एक अच्छी कॉमेडी साबित हुई है। तो चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म...

कहानी
वरुण और मृणाल (जस और बानी) एक शादीशुदा कपल हैं लेकिन उनके रिश्ते में मतभेद हैं जस को बच्चा चाहिए, जबकि बानी तलाक चाहती हैं। मामला कोर्ट तक जाता है और दोनों अलग होने की प्रक्रिया में हैं हालांकि तलाक अभी फाइनल नहीं हुआ। इसी बीच, जस की मुलाकात प्रीत (पूजा हेगड़े) से होती है जिसका भाई जिमी (शेरगिल) काफी दबंग है। कहानी में कॉमेडी और उलझनों का सिलसिला तब बढ़ता है जब अचानक बानी और प्रीत दोनों प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इसके बाद आगे क्या होता है और इस कॉमेडी ऑफ एरर्स का हल क्या निकलता है, ये जानने के लिए फिल्म देखनी होगी। 

एक्टिंग
अभिनय की बात करें तो वरुण धवन ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और एनर्जेटिक स्क्रीन प्रेजेंस से फिल्म को मजबूती दी है। हेगड़े ने अपने किरदार को सहजता और आकर्षण के साथ निभाया है, जबकि मृणाल ठाकुर ने भावनात्मक और कॉमिक दोनों दृश्यों में प्रभावशाली काम किया है। जिमी शेरगिल अपने दबंग अंदाज में दमदार नजर आते हैं और हर सीन में प्रभाव छोड़ते हैं। मनीष पौल ने अपनी कॉमिक ऊर्जा से कई दृश्यों को मनोरंजक बनाया है। वहीं, राकेश बेदी और राजेश बेदी अपने अनुभवी अभिनय से हंसी के कई मौके पैदा करते हैं। मौना रॉय सीमित स्क्रीन टाइम में भी प्रभाव छोड़ती हैं, जबकि आयशा रजा मिश्रा ने अपने किरदार को स्वाभाविक अंदाज में निभाकर कहानी को बेहतर समर्थन दिया है। 

डायरेक्शन
फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का निर्देशन David Dhawan ने किया है और उन्होंने अपनी पहचान के अनुरूप दर्शकों को भरपूर मनोरंजन परोसने की कोशिश की है। फिल्म में कॉमेडी, भ्रम और मजेदार परिस्थितियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है, जिसे डेविड धवन ने हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में पेश किया है। कहानी भले ही पूरी तरह नई न लगे, लेकिन इसकी तेज रफ्तार, हास्यपूर्ण घटनाएं और किरदारों के बीच की केमिस्ट्री दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखती है। कुल मिलाकर, डेविड धवन का निर्देशन फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर और कॉमेडी ऑफ एरर्स के रूप में सफल बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!