हरियाणवी गाना ‘लोड तमंचा’ को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, दर्शकों को पसंद आ रहा अलग कॉन्सेप्ट

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 05:01 PM

haryanvi song load tamancha getting tremendous response

हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में इन दिनों ‘लोड तमंचा’ गाना खासा चर्चा में बना हुआ है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में इन दिनों ‘लोड तमंचा’ गाना खासा चर्चा में बना हुआ है। 20 अप्रैल को रिलीज़ हुए इस गाने को दर्शकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। SVD Entertainment के सहयोग से तैयार इस गाने को PTC Chakde और PTC Punjabi जैसे चैनलों पर भी प्रसारित किया जा रहा है, जिससे इसकी पहुंच और लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

अलग कॉन्सेप्ट और दमदार मैसेज
‘लोड तमंचा’ में एक अलग और प्रभावशाली कॉन्सेप्ट दिखाया गया है, जिसमें समाज में बढ़ती बदमाशी और नकारात्मक सोच को उजागर किया गया है। दर्शकों को गाने का यह मैसेज काफी पसंद आ रहा है। कई लोग इसे केवल एक गाना नहीं, बल्कि एक छोटी फिल्म जैसा अनुभव बता रहे हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करता है।

वीर दहिया का मल्टी-टैलेंट और कलाकारों की परफॉर्मेंस
इस गाने में वीर दहिया लीड रोल में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में एक्टिंग के साथ-साथ गीत लिखने, गाने और म्यूज़िक देने की जिम्मेदारी भी निभाई है। उनके इस मल्टी-टैलेंट को दर्शकों की ओर से सराहना मिल रही है। गाने में उनके साथ सहर, मनोज बक्शी और हनी महाजन भी नजर आ रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। प्रोड्यूसर प्रकाश के विजन में तैयार यह प्रोजेक्ट दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ रहा है।

शूटिंग, प्रेजेंटेशन और बढ़ती लोकप्रियता
गाने की शूटिंग चंडीगढ़ के विभिन्न लोकेशन्स पर की गई है, जहां का शानदार कैमरा वर्क और विजुअल प्रेजेंटेशन वीडियो को आकर्षक बनाते हैं। इसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशनल सीन्स का संतुलन देखने को मिलता है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है। रिलीज़ के बाद से ‘लोड तमंचा’ सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शकों का मानना है कि यह गाना मनोरंजन के साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश देने में भी सफल रहा है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!