Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 May, 2026 01:17 PM

Indian Cricket Team Mahakaleshwar Temple : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में खिलाड़ी प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल...
Indian Cricket Team Mahakaleshwar Temple : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में खिलाड़ी प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
करीब दो घंटे तक चली भस्म आरती के दौरान महिला खिलाड़ी पूरी तरह भक्ति में लीन दिखाई दीं। आरती के बाद टीम ने नंदी हॉल में विशेष पूजन-अभिषेक किया। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोचिंग स्टाफ ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही। माना जाता है कि नंदी के कान में कही गई इच्छा सीधे भगवान शिव तक पहुंचती है।
टीम के साथ कोच अमोल मुजुमदार, प्रवीण शर्मा सहित कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर देश और टीम की सफलता की कामना की।

भस्म आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का स्वागत और सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में खिलाड़ियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह नजर आया। विश्व कप जीताने का सपना लेकर बाबा महाकाल के दरबार पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह आध्यात्मिक यात्रा अब चर्चा का विषय बनी हुई है।
विशाल ठाकुर