Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 May, 2026 02:45 PM

Nora Fatehi : कल राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा आखिरी चेतावनी के बाद आज नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। सरके चुनर विवाद में Nora Fatehi ने लिखकर अपनी गलती की माफ़ी मांगी और इसी के साथ यह भी फैसला किया की अब वो इस तरह का कोई भी...
Nora Fatehi : कल राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा आखिरी चेतावनी के बाद आज नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। सरके चुनर विवाद में Nora Fatehi ने लिखकर अपनी गलती की माफ़ी मांगी और इसी के साथ यह भी फैसला किया की अब वो इस तरह का कोई भी गाना नहीं करेंगी, जिसमें किसी की भावना को ठेस पहुंचे।
अनाथ बच्चों की पढ़ाई का लिया फैसला
इसी के साथ नोरा ने यह भी फैसला लिया अपनी इस गलती का भुगतान करने के लिए वो अनाथ बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाएंगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी गलती की माफी मांगी। नोरा के अनुसार उनका इरादा किसी का भी दिल दुखाने का नहीं था, जो भी हुआ अनजाने में हुआ। इसी के साथ बाहर निकलते समय उन्होंने कहा कि अचानक से उन्हें ऐसी स्थिति में डाल दिया गया है। मैंने माफ़ी मांग ली है और वो लोग बहुत दयालु हैं, उन्होंने मुझे माफ़ कर दिया है।

इससे पहले संजय दत्त ने मांगी थी माफ़ी
इससे पहले 27 अप्रैल को संजय दत्त महिला आयोग के सामने पेश हुए थे और उन्होंने अपनी गलती को लेकर माफ़ी मांगी। इसी के साथ उन्होंने 50 आदिवासी बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया। इस दिन नोरा की जगह उनका वकील आया था,इस वजह से उन्हें आज आकर सबके सामने माफ़ी मांगनी पड़ी।
