गोल्डन साड़ी और बालों में गजरा लगा कर Kangana Ranaut पहुंची मुंबई, किए सिद्धिविनायक मंदिर-मुंबा देवी के दर्शन

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 03:03 PM

kangana ranaut insiddhivinayak temple

Kangana Ranaut : एक्ट्रेस कंगना हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। आए दिन वो कुछ न कुछ ऐसा बयान दे ही देती हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ जाती हैं। फिलहाल कंगना अभी आध्यात्मिक यात्रा में डूबी हुई हैं। सावन के तीसरे सोमवार ही...

Kangana Ranaut : एक्ट्रेस कंगना हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। आए दिन वो कुछ न कुछ ऐसा बयान दे ही देती हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ जाती हैं। फिलहाल कंगना अभी आध्यात्मिक यात्रा में डूबी हुई हैं। सावन के तीसरे सोमवार ही उन्होंने अपने घर में रुद्राभिषेक करवाया था और अब वो मुंबई पहुंचीं। यहां जाकर उन्होंने मशहूर श्री सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर के दर्शन किए। कंगना ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के पल सोशल मीडिया पर शेयर किए और मंदिर दर्शन की तस्वीरें और अपडेट पोस्ट किए।

 Kangana Ranaut inSiddhivinayak Temple

कांजीवरम साड़ी में दिखीं कंगना
कंगना रनौत गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में मंदिर पहुंचीं। बालों में गजरा और हैवी ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया। कंगना ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

 Kangana Ranaut inSiddhivinayak Temple

मंदिर जाने के लिए कंगना ने पारंपरिक लुक चुना। उन्होंने लाल-नारंगी रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी और सिर पर उसी रंग का पल्लू ओढ़ा था। उनके जूड़े पर पारंपरिक गजरा लगा था और क्लासिक झुमकों ने उनके एथनिक लुक को पूरा किया।

 Kangana Ranaut inSiddhivinayak Temple

यह आध्यात्मिक यात्रा ऐसे समय में हुई है जब कंगना अपनी पब्लिक लाइफ और एक्टिंग करियर के बीच संतुलन बनाए हुए हैं। फिल्मों की बात करें तो, उन्हें पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' (2025) और भारत भाग्य विधाता में देखा गया, जो 2008 के मुंबई हमलों पर आधारित फिल्म है।

कंगना ने हाल ही में 'क्वीन 2' की शूटिंग भी पूरी की है, जिसमें वह 'रानी' के किरदार में वापसी कर रही हैं- यह वही किरदार है जिसे उन्होंने 2014 की फिल्म 'क्वीन' में निभाया था।

 Kangana Ranaut inSiddhivinayak Temple

 कंगना का वर्क फ्रंट 
कंगना के काम की बात की जाए तो वो एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ बीजेपी पार्टी की सदस्य भी हैं। वह जून 2024 से मंडी से लोकसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं। उनकी फिल्मों को देखा जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म भारत भाग्य विधाता में देखा गया था और अब वो जल्द ही फिल्म क्वीन में नजर आएंगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!