Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Jun, 2026 04:41 PM

Kangana Ranaut : जब-जब भारतीय कपड़ों को प्रस्तुत करने की बारी आई है तो कंगना का उसमें सबसे आगे आया है। उनका रॉयल और शाही अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। चाहे फिर वो किसी मूवी प्रमोशन के लिए हो या फिर संसद भवन के लिए कंगना का स्टाइल...
Kangana Ranaut : जब-जब भारतीय कपड़ों को प्रस्तुत करने की बारी आई है तो कंगना का उसमें सबसे आगे आया है। उनका रॉयल और शाही अंदाज हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। चाहे फिर वो किसी मूवी प्रमोशन के लिए हो या फिर संसद भवन के लिए कंगना का स्टाइल हमेशा से ही अपने राजसी अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में कंगना अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जयपुर पहुंची। इस मौके पर उनका आकर्षक और राजसी अंदाज देखें को मिला। उन्होंने डार्क पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है, जो उनके लुक को विंटेज और क्लासिक लुक दे रही है।
कंगना का यह ऑउटफिट पारंपरिक भारतीय शिल्प और आधुनिक सादगी का एक बेहतरीन उदाहरण है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कंगना ने एक सेमी-शीयर फैब्रिक वाली डार्क पर्पल साड़ी पहनी है। साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर बेहद खूबसूरत फ्लोरल कढ़ाई की गई है।

इस कढ़ाई में सफ़ेद, हलके गुलाबी रंगों के धागों के साथ सेक्विन वर्क का इस्तेमाल हुआ है।

साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग सॉलिड पर्पल कलर का ब्लाउज़ पहना है। ब्लाउज़ की नेकलाइन को राउंड-स्कूप शेप दी गई है, जो उनकी हैवी ज्वेलरी को फ्लॉन्ट करने के लिए एकदम सटीक है।

इस लुक को सबसे ज्यादा खास बनाने का काम किया है ज्वेलरी ने। कंगना ने गले में सिल्वर-फिनिश वाला एक भारी चोकर हार पहना है। इस हार में गहरे नीले और रूबी रेड रंग के खास पत्थरों का काम है।

इसी के साथ यदि उनका हेयर स्टाइलदेखा जाए तो उन्होंने अपने बालों को इड-पार्टिंग के साथ खुला छोड़ा है।
मेकअप और बालों को बहुत ही सटल और नेचुरल रखा गया है ताकि ध्यान उनके आउटफ़िट और ज्वेलरी पर रहे। कंगना ने चेहरे पर एक क्लीन, मैट बेस है।

माथे पर लगी छोटी सी पर्पल बिंदी उनके पूरे भारतीय लुक को कम्पलीट करती है।
कुल मिलाकर, कंगना रनौत का यह लुक ओल्ड-वर्ल्ड चार्म और 'रॉयल इंडियन एस्थेटिक्स' का एक बेजोड़ मिश्रण है।