Edited By Prachi Sharma,Updated: 12 Jun, 2026 01:56 PM

Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत 11 जून को राजस्थान पहुंची और जोधपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर कर पूजा-अर्चना की। इस खास अवसर पर कंगना ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही...
Kangana Ranaut : बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत 11 जून को राजस्थान पहुंची और जोधपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर कर पूजा-अर्चना की। इस खास अवसर पर कंगना ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लम्बी उम्र के लिए भी प्रार्थना की।
सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट करते लिखा कि- आज जोधपुर में मां चामुंडा देवी और श्री गजानन महाराज के मंदिर में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 4400 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा के लिए प्रार्थना की।

मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, तप, त्याग और कर्मनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने जिस समर्पण, साहस और दूरदृष्टि के साथ भारत का नेतृत्व किया है, उसने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है और विश्व पटल पर देश की प्रतिष्ठा को अभूतपूर्व मजबूती दी है।
मैंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, असीम शक्ति और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि उनके नेतृत्व में आने वाला दशक भी भारत के लिए विकास, समृद्धि, सुरक्षा और गौरव का दशक सिद्ध हो। माननीय प्रधानमंत्री जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
.jpg)
ट्रेडिशनल लुक में कंगना ने जीता सबका दिल
बॉलीवुड की क्वीन कंगना अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपने अदिव्तीय और समृद्ध परम्परिक फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में कंगना ने एक बार फिर अपने एथनिक लुक से नेटिजंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने एक बेहद खूबसूरत और जटिल बुनाई वाली पारंपरिक गुजराती पटोला साड़ी में अपना नया फोटोशूट कराया है, जो भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। इन तस्वीरों में उनका अंदाज किसी रियासत की महारानी जैसा भव्य और राजसी नजर आ रहा है।

कैसा है कंगना रनौत का लुक
कंगना ने लाल रंग की साड़ी पहनी है और इसका पल्लू गहरे लाल रंग का है, जिसके किनारों पर बेहद ही खूबसूरत बहुरंगी फुंदने लगे हुए हैं।
इस साड़ी के साथ कंगना ने मैचिंग गहरे लाल रंग का ब्लाउज पहना है, जिसकी sleeves पर भी सुंदर बॉर्डर और लटकन का काम किया गया है।

अगर उनके ज्वेलरी की बात की जाए तो उन्होंने गले में एक हैवी विंटेज चोकर नेकलेस पहना है। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग बड़े झुमके उनके चेहरे के आकर्षण को बढ़ा रहे हैं।