भरे Restaurant में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो... इस एक्ट्रेस से की गई गंदी डिमांड, बोलीं- इंडस्ट्री में कोई Safe नहीं

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 04:21 PM

kangana sharma casting couch experience

Kangana Sharma : कंगना शर्मा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बचपन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने दावा किया कि बचपन में उनके एक रिश्तेदार ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था लेकिन...

Kangana Sharma : कंगना शर्मा ने हाल ही में अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बचपन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने दावा किया कि बचपन में उनके एक रिश्तेदार ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था लेकिन इस बारे में उनके परिवार को आज तक जानकारी नहीं है। कंगना के मुताबिक, वह रिश्तेदार अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने बचपन की आर्थिक परेशानियों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय उनके पिता कोई काम नहीं करते थे और परिवार के पास अपना घर तक नहीं था। हालात इतने खराब थे कि कई बार खाने के लिए आटा भी दूसरों से मांगना पड़ता था। जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। 

कंगना शर्मा ने यह भी बताया कि करियर के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि इंडस्ट्री में काम पाने की कोशिश के दौरान उन्हें कई असहज परिस्थितियों से गुजरना पड़ा।

Kangana Sharma Casting Couch Experience 

 कंगना का छलका दर्द
कंगना शर्मा ने कास्टिंग काउच के अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि हेट स्टोरी 2 की कास्टिंग के दौरान उनके साथ एक बेहद असहज घटना हुई थी।  एक्ट्रेस के मुताबिक, वह एक एजेंसी के शख्स के साथ  रेस्टोरेंट में बैठी थीं। बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वह कितनी बोल्ड हैं। इस पर कंगना ने कहा कि अगर बात एक्टिंग की हो तो वह किसी भी तरह का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं और मानसिक रूप से काफी बोल्ड हैं। 

कंगना ने बताया कि  उसने मुझे कहा कि अपन पेंटी उताकर मुझे दो। तो फिर मैंने कहा अभी खाएगा या बाहर चलकर खाएगा। फिर उसने कहा कि मैं तो सिर्फ तुम्हारी बोल्डनेस देख रहा था। तब मैंने उनसे कहा कि तुमने अब तक पता नहीं कितनी लड़कियों को इस तरह तंग किया होगा।  इसके बाद कंगना ने बताया कि कास्टिंग काउच किसी एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है और किसी भी क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी माना कि ऐसी  परिस्थितियों में इंसान किस तरह  प्रतिक्रिया देता है, यह काफी हद तक उसके अपने फैसले पर निर्भर करता है। 

कॉल सेंटर में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस 
इसके बाद कंगना ने अपने स्ट्रगल भरे दिनों को याद किया और अपने उन दिनों के बारे में बातें बताईं, जब वो एक काल सेंटर में नौकरी करती थीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कब भी एक्टिंग करने के बारे में नहीं सोचा था लेकिन अपने हालात को देखते हुए मुझे ऐसा करना पड़ा। अपनी बहन के पास रहने और कमाई करने के लिए वह दिल्ली शिफ्ट हुई थीं, जहां उन्होंने कॉल सेंटर में नौकरी शुरू की।

 कंगना के मुताबिक, इस नौकरी के दौरान उन्हें यूके के लोगों से सेक्स टॉयज से जुड़े प्रोडक्ट्स को लेकर बात करनी पड़ती थी। उन्हें ग्राहकों से यह पूछना होता था कि उन्हें उनका आर्डर मिला या नहीं। कई बार सामने वाले लोग गुस्से में बेहद आपत्तिजनक और अश्लील बातें करने लगते थे। कंगना ने बताया कि ऐसी  स्थिति में भी उन्हें मजबूरी में उनकी बातें सुननी पड़ती थीं क्योंकि फोन काटने पर इसे बदतमीजी माना जाता था।

Kangana Sharma Casting Couch Experience 

इसके बाद उन्होंने बताया कि उस समय मेरा मकसद बस पैसे कमाना था, चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी सुनना पड़े। उन्होंने अपने संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनके लिए उस दौर में पैसा ही सबसे जरूरी चीज था।

कंगना का करियर 
कंगना के काम की बात की जाए तो उन्हें ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'दुल्ला भट्टी', 'राम रत्न', 'यूस्ड','मोना होम डिलीवरी' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!