Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Apr, 2026 10:32 AM

Mumbai : छोटा हो या कोई बड़ा हर कोई परेशानी के समय कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है। बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भी एक समय पर न्याय का दरवाजा खटखटाया था। सलमान, अमिताभ के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भी उनके नाम को लेकर जो गलत इस्तेमाल हुआ है
Mumbai : छोटा हो या कोई बड़ा हर कोई परेशानी के समय कोर्ट का दरवाजा खटखटाता है। बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भी एक समय पर न्याय का दरवाजा खटखटाया था। सलमान, अमिताभ के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भी उनके नाम को लेकर जो गलत इस्तेमाल हुआ है, उसके लिए आवाज उठाई है। कार्तिक आर्यन की परेशानी को देखते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि जहां कहीं भी वेबसाइट या ऑनलाइन मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया हो, वहां से वो तुरंत हटाई जाएं।
कार्तिक आर्यन के वकील ने कोर्ट में ब्यान दिया कि उनकी फोटोज का गलत जगह इस्तेमाल हो रहा था, जिस वजह से उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।
कार्तिक आर्यन के नाम से बेचा जा रहा सामान
सिर्फ इतना ही नहीं वकील ने यह भी बताया की कार्तिक आर्यन के नाम का इस्तेमाल करते हुए कुछ सामान भी बेचा जा रहा था और वो सामग्री आपत्तिजनक थी। उनके वकील का कहना है कि Ai के इस्तेमाल की वजह से कार्तिक आर्यन का नाम भी खराब हो रहा था, जो उनके करियर के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख ने यह फैसला किया है कि वो कार्तिक आर्यन के हक़ में ही फैसला लेंगी। आदेश सुनाते हुए उन्होंने भारतीय और इंटरनेशनल के साथ-साथ कई ऑनलाइन सोशल मीडिया का भी नाम लिया है। ये लोग भी बिना किसी इजाजत के कार्तिक आर्यन का नाम व तस्वीर इस्तेमाल कर रहे थे।