‘पहला प्यार दूसरी बार’ के ट्रेलर ने खींचा कृति सेनन का ध्यान, नई स्टारकास्ट को दी शुभकामनाएं

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 01:59 PM

kriti sanon showers love and best luck on pehla pyaar doosri baar cast

कृति सेनन ने अपकमिंग फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के ट्रेलर की तारीफ की है। एक्ट्रेस ने फिल्म की नई स्टारकास्ट को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए अपना सपोर्ट दिया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। युवा दर्शकों के बीच चर्चा में बनी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस यूथ एंटरटेनर का हाल ही में मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स का भी प्यार मिल रहा है। अब एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसकी नई स्टारकास्ट और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

ट्रेलर शेयर कर कृति ने की नई कास्ट की तारीफ
कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने फिल्म की नई कास्ट की तारीफ करते हुए लिखा, “उनकी क्रेजी एनर्जी वाली इस रिफ्रेशिंग कास्ट को ढेर सारा प्यार और लक! ट्रेलर मजेदार लग रहा है।” कृति ने अपनी पोस्ट में फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर अनुज सैनी को भी टैग किया। उनका यह पोस्ट सामने आने के बाद फिल्म की टीम के लिए यह सपोर्ट खास बन गया है।

इन नए चेहरों की दिखेगी झलक
‘पहला प्यार दूसरी बार’ में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के जरिए इन नए चेहरों को बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिल रहा है। वहीं अनुज सैनी इस फिल्म के साथ बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में युवाओं की जिंदगी, दोस्ती, रिश्तों, रोमांस, कन्फ्यूजन और ड्रामा की झलक देखने को मिलती है।

लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया प्रोड्यूस
फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लव फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है। इसका निर्देशन अनुज सैनी ने किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा देखने को मिल रही है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है। ‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!