मांओं की भी अपनी जिंदगी, सपने और इच्छाएं, उन्हें भी दूसरा मौका मिलना चाहिए : मोना सिंह

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 05:18 PM

maa ka sum starcast interview with punjab kesari

मां का सम मोना सिंह और मिहिर आहुजा ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो लेकर आया है मां बेटे के रिश्ते की एक खास और इमोशनल कहानी मां का सम। जी हां सीरीज का नाम थोड़ा डिफरेंट है क्योंकी कहानी में मां बेटे के रिश्ते को एक अनोखे और नए तरीके से दिखाया है। साथ ही मैथ्स की इक्वेशन वाला एक नया टच दिया है। सीरीज में मोना सिंह मिहिर आहुजा, अंगिरा धर और रणवीर बरार जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। सीरीज के बारे में मोना सिंह और मिहिर आहुजा ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश... 

सवाल: मां कसम जैसा अलग और कैची टाइटल सुनकर आपका पहला रिएक्शन क्या था?

मिहिर आहुजा
जब मैंने पहली बार यह नाम सुना तो मुझे लगा कि यह बहुत नया और अलग है। अमेजन की मार्केटिंग टीम ने यह नाम सोचा और सच में यह बहुत दिलचस्प है। मैं आज भी लोगों को समझाता हूं कि यह मां कसम है, लेकिन इसमें SUM यानी मैथ्स का ट्विस्ट भी है।

मोना सिंह
मुझे भी यह नाम बहुत पसंद आया। भारत में मां कसम तो वैसे ही बहुत बोला जाता है, लेकिन यहां इसे मैथ्स से जोड़ना इसे और खास बनाता है। शो में इमोशन, कॉमेडी, गर्माहट और एकदम नया कॉन्सेप्ट है जहां बेटा अपनी मां के लिए एक परफेक्ट एल्गोरिद्म बनाता है।

मिहिर आहुजा

सवाल: शो में मैथ्स का एंगल काफी अलग है, क्या आपको इसमें कोई दिक्कत हुई?
मेरा किरदार तो मैथ्स का जीनियस है, लेकिन मैं खुद उतना एक्सपर्ट नहीं हूं। स्कूल में ठीक-ठाक नंबर आ जाते थे। लेकिन शो में जो एल्गोरिद्म दिखाए गए हैं, वो असली हैं। सेट पर IITians थे जो हमें गाइड करते थे ताकि हम स्क्रीन पर ऑथेंटिक लगें।

सवाल: अपने करियर को लेकर क्या आप संतुष्ट हैं?
मैं अपने काम से खुश हूं, लेकिन पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। मुझे लगता है कि यह भूख ही मुझे आगे बढ़ने की ताकत देती है। मैं ग्रेटफुल हूं और अपने काम पर भरोसा रखता हूं। संतुष्टी की बात करें तो शायद वो मुझे कभी होगी ही नहीं।

सवाल: इस शो में आपके किरदार की परतें काफी गहरी हैं, आपने इसे कैसे संभाला?
यह सब अच्छी राइटिंग की वजह से आसान हो जाता है। डायरेक्टर Nicolas ने हमें काफी फ्रीडम दी। हम अपने डायलॉग्स में बदलाव कर सकते थे, जिससे किरदार और नेचुरल लगने लगता था। यह तरीका एक एक्टर को आजादी देता है अपने अनुसार किरदार को निभाने की जिसमें और मजा आता है।

मोना सिंह

सवाल: शूटिंग की कौन सी यादें सबसे खास रहीं?
हमने दिल्ली में शूट किया और बहुत मजा आया। गर्मी जरूर थी, लेकिन हमने खान मार्केट, हौज खास जैसी जगहों पर घूमना-फिरना और खाना खूब एन्जॉय किया। दिल्ली की फील, वहां के लोग और खाना सब बहुत शानदार था।

सवाल: आज की Gen Z के बारे में आपकी क्या राय है?
Gen Z बहुत क्लियर है कि उन्हें क्या चाहिए और क्या नहीं। यह चीज हमारे समय में नहीं थी। उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है और उन्हें सिखाने का मौका भी मिलता है। हमे पता नहीं होता था चीजों को लेकर लेकिन ये पीढ़ी काफी समार्ट है। तो मुझे लगता है ये शो काफी सही समय पर आ रहा है।

सवाल:  आपके करियर में यह फेज कैसा लग रहा है?
यह मेरे लिए बहुत अच्छा समय है। मुझे अलग-अलग तरह के रोल मिल रहे हैं। मैंने हमेशा धैर्य रखा और अपने काम पर भरोसा किया। मैं किसी चीज के पीछे भागती नहीं हूं, बस अच्छा काम करना चाहती हूं। मुझे कुछ प्रूफ करने की जल्दी नही हैं। मैं यहीं हूं रिटायर नहीं हो रही। आप इंताजर करेंगे अच्छी स्क्रिप्ट आपको जरुर मिलेगी।

सवाल: सनी देओल के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
वह बहुत ही विनम्र और शांत इंसान हैं। फिल्मों में जैसे दिखते हैं, असल जिंदगी में बिल्कुल अलग हैं। उनसे मैंने सीखा कि जिंदगी को बैलेंस कैसे करना है काम भी और ब्रेक भी। बॉर्डर 2 मेरे लिए बहुत इमोशनल है क्योंकि मेरे पापा 1971 की जंग का हिस्सा रहे हैं। यह मेरे लिए एक तरह से उन्हें श्रद्धांजलि देने जैसा था।

सवाल: आज के बच्चों के लिए क्या संदेश देना चाहेंगे?

मिहिर अहूजा
जैसे हम शो में दिखा रहे हैं, बच्चों को अपने सिंगल पैरेंट्स के लिए भी सोचना चाहिए। अगर वो चाहें, तो उन्हें दूसरी बार प्यार पाने में मदद करनी चाहिए।

मोना सिंह
हमें मांओं को एक बॉक्स में नहीं रखना चाहिए। उनकी भी अपनी जिंदगी, सपने और इच्छाएं होती हैं। उन्हें भी दूसरा मौका मिलना चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!