Edited By Prachi Sharma,Updated: 31 May, 2026 12:13 PM

Madhuri Dixit : बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई माधुरी दीक्षित की अदाओं पर दीवाना है। 59 की उम्र में भी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती कम होने का नाम नहीं ले रही है। फ़िलहाल इन दिनों वो अपनी नेटफ्लिक्स मूवी मां-बहन को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच...
Madhuri Dixit : बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई माधुरी दीक्षित की अदाओं पर दीवाना है। 59 की उम्र में भी धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती कम होने का नाम नहीं ले रही है। फ़िलहाल इन दिनों वो अपनी नेटफ्लिक्स मूवी मां-बहन को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ रहा है। तो चलिए देखते हैं उनकी तस्वीरें-
इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित ने पिंक और येलो कलर की साड़ी पहनी हुई है।

इस साड़ी पर की नाजुक फूलों की कढ़ाई इसे बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक दे रही है। इस साड़ी की खास बात ही इसकी सादगी है, जो इसे और भी ज्यादा सुन्दर बना रही है।

इसके साथ माधुरी ने मैचिंग का पिंक कलर का हाई-नेक और स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है।

उनके ब्लाउज का स्टाइल माधुरी के पूरे लुक को ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी दे रहा है।

इसी के साथ अगर उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन किया हुआ है।
बहुत ज्यादा भारी-भरकम एयररिंग न पहनते हुए उन्होंने सिंपल से स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनकी खूबसूरती को चार चाँद लगा रहे हैं।

इसी के साथ माधुरी के हर एक तस्वीर में अलग-अलग पोज़ बनाए हुए हैं।