‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, रवि किशन समेत इन किरदारों ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 04:17 PM

mirzapur the movie new character posters ravi kishan

मिर्जापुर’ फ्रेंचाइज़ी की पहली थिएट्रिकल फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ‘वुमन ऑफ मिर्जापुर’ के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।‘मिर्जापुर’ की ‘वुमन ऑफ मिर्जापुर’ को हाल ही में सुर्खियों में लाने के बाद, एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न MGM स्टूडियोज ने अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स के जरिए दर्शकों को फ्रेंचाइज़ी की दुनिया से जुड़े कुछ नए और कुछ परिचित चेहरों से रूबरू कराया गया है।

इस लेटेस्ट पोस्टर रिवील की शुरुआत रवि किशन से होती है। उनका कैरेक्टर पोस्टर ‘मिर्जापुर’ के इस बहुप्रतीक्षित बड़े पर्दे वाले अध्याय में उनके दमदार और रौबदार अंदाज़ की झलक दिखाता है। इसके बाद बिरजू लोहार, भैरव सिंह और मुमताज़ बीबी के किरदारों के पोस्टर्स भी जारी किए गए हैं, जो फिल्म के विशाल किरदारों के संसार और कहानी को और विस्तार देते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

ये नए पोस्टर्स दर्शकों को उन किरदारों की एक करीबी झलक देते हैं, जो ‘मिर्जापुर’ की अगली कहानी का हिस्सा बनने वाले हैं। साथ ही, इनसे फिल्म की कहानी और इसमें सामने आने वाले किरदारों के बीच के समीकरणों को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

ट्रेलर, म्यूजिक और कैरेक्टर-केंद्रित कैंपेन के साथ फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नए पोस्टर्स का यह रिवील ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ाता है। यह फिल्म इस बहुप्रतीक्षित फ्रेंचाइज़ी की पहली थिएट्रिकल पेशकश है, जो स्ट्रीमिंग की दुनिया में अपनी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब दर्शकों को सिनेमाघरों में अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!