Edited By Prachi Sharma,Updated: 27 Jul, 2026 05:35 PM

Actor Murugan Panavila : सिनेमा इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली कलाकार मुरुगन पनाविला ने 25 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के बाद से सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है। महज 46 की उम्र में...
Actor Murugan Panavila : सिनेमा इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली कलाकार मुरुगन पनाविला ने 25 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर के बाद से सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है। महज 46 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली, अचानक हुए इस निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में है। आपको बता दें कि मुरुगन दुनिया छोड़ने के बाद भी मौजूद हैं। उनके अंतिम फैसले ने मानवता की बहुत बड़ी मिसाल पेश कर दी है। अपने निधन के बाद अंगदान कर उन्होंने कई लोगों को नया जीवन देने का काम किया है।
ब्रेन हेमरेज की वजह से चली गई जान
मलयालम दिलम इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता मुरुगन पनाविला ने अपने निधन के बाद भी मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। इस दुनिया से विदा लेते समय उन्होंने अंगदान कर पांच लोगों को नया जीवन देने का काम किया।
जानकारी के मुताबकि, 46 वर्षीय मुरुगन 21 जुलाई को कोझिकोड के वडाकारा में एक थिएटर प्रस्तुति की रिहर्सल कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और वह मंच पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की।
25 जुलाई को ली अंतिम सांस
काफी दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन फिर भी किस्मत के आगे किसी की न चल सकी। 25 जुलाई के दिन दोपहर को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अंग दान के फैसले से 5 लोगों को मिला जीवन दान
मुरुगन पनाविला के अचानक निधन की वजह से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, इस कठिन घडी में उनके परिवार ने ऐसा मानवीय फैसला लिया, जिसने कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगा दी। परिजनों ने उनके अंगदान की अनुमति दी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके अंगों को सुरक्षित निकालकर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुरुगन का लिवर सफलतापूर्वक किम्सहेल्थ अस्पताल में भर्ती एक मरीज को प्रत्यारोपित किया गया। वहीं उनका हार्ट वॉल्व श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी को सौंपा गया। उनकी दोनों कॉर्निया रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी भेजी गईं, जिससे दो लोगों की आंखों की रोशनी वापस लाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा उनकी त्वचा (स्किन) सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्किन बैंक को दान की गई, जिसका उपयोग गंभीर रूप से झुलसे मरीजों के इलाज में किया जाएगा।