Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 Apr, 2026 05:41 PM

Mumbai : बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor की मां और दिग्गज अदाकारा Neetu Kapoor ने अपने दिवंगत पति Rishi Kapoor को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद खास थ्रोबैक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर उनकी सगाई की 47वीं सालगिरह से जुड़ी हुई है, जिसने फैंस को भावुक...
Mumbai : बॉलीवुड एक्टर Ranbir Kapoor की मां और दिग्गज अदाकारा Neetu Kapoor ने अपने दिवंगत पति Rishi Kapoor को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद खास थ्रोबैक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर उनकी सगाई की 47वीं सालगिरह से जुड़ी हुई है, जिसने फैंस को भावुक कर दिया।
सगाई की यादों में डूबीं नीतू कपूर
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋषि कपूर के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा की। इस फोटो में दोनों की खुशियां साफ झलक रही हैं—चेहरों पर मुस्कान और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आता है। इस खास पल को याद करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा कि आज ही के दिन, साल 1979 में उनकी सगाई हुई थी।
यादगार रही शादी
नीतू और ऋषि कपूर ने 22 जनवरी 1980 को शादी रचाई थी। उस दौर में उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और भव्य शादियों में गिनी जाती थी। इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे इस समारोह का हिस्सा बने थे। कहा जाता है कि शादी के दौरान भारी भीड़ और स्टार्स की मौजूदगी के कारण नीतू कपूर एक समय पर बेहोश भी हो गई थीं।
शादी के बाद 1980 में उनकी बेटी Riddhima Kapoor Sahni और 1982 में बेटे रणबीर कपूर का जन्म हुआ। ऋषि कपूर का साल 2020 में कैंसर के कारण निधन हो गया था।
‘दादी की शादी’ में दिखेंगी नीतू कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर जल्द ही फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कॉमेडियन Kapil Sharma और रिद्धिमा कपूर साहनी भी दिखाई देंगी। यह एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसकी कहानी एक बुजुर्ग महिला के दोबारा शादी करने के फैसले के इर्द-गिर्द घूमती है। शिमला में शूट हुई यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।